Right way bathing: नहाते समय सबसे पहले शरीर के किस अंग पर डालना चाहिए पानी? जानिए क्या है सही तरीका

Edited By Updated: 05 Jun, 2026 01:15 PM

how to bathe right way bathing bathing tips shower habits good health

Bathing Tips: नहाना एक ऐसी क्रिया है जो हमारे शरीर की गंदगी को साफ करने के लिए बेहद जरूरी है। हम नीत नियम के अनुसार, हर रोज नहाजे जरूर है लेकिन आज भी कई लोगों को यह रहस्य नहीं मालूम कि नहाने से पहले किस अंग पर सबसे पहले पानी डालना चाहिए। अगर आप भी...

Bathing Tips: नहाना एक ऐसी क्रिया है जो हमारे शरीर की गंदगी को साफ करने के लिए बेहद जरूरी है। हम नीत नियम के अनुसार, हर रोज नहाजे जरूर है लेकिन आज भी कई लोगों को यह रहस्य नहीं मालूम कि नहाने से पहले किस अंग पर सबसे पहले पानी डालना चाहिए। अगर आप भी ऐसी जानकारी से अंजान है तो आईए जानते है हेल्थ एक्सपर्ट मनीष आचार्य के अनुसार नहाते वक्त सबसे पहले पानी कहां डालना चाहिए?
 
एक्सपर्ट मनीष आचार्य के अनुसार, नहाने की पहली शुरुआत पैरों पर पानी डालकर करनी चाहिए। इसके पीछ कारण यह है कि इससे आपके शरीर का तापमान धीरे-धीरे बदलना शुरू होता है। इसकेबाद  पानी धीरे धीरे घुटनों, जांघों, पेट, कंधों और अंत में सिर पर डालना चाहिए।  

ऐसा करने से शरीर का तापमान धीरे-धीरे नाॅर्मल हो जाता है और शरीर को अचानक तापमान के झटके का सामना नहीं करना पड़ता जिससे एक दम कई तरह के स्ट्रोक से बचा जा सकता है। 

ध्यान दें....
अगर आप नहाने की शुरूआत सीधे सिर पर पानी डालने से करते  है तो इससे शरीर और दिमाग की रक्त वाहिकाओं (blood vessels) पर अचानक असर पड़ सकता है जिससे कई गंभीर साइड इफेक्ट का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कुछ लोगों को चक्कर, सिरदर्द महसूस हो सकती है। इसलिए शरीर पर पहले पैर पर पानी डालने और अंत में सिर पर पानी डालना चाहिए।

गर्म पानी से नहाते वक्त भी ध्यान रखें...
अगर आप गर्म पानी से नहाते है तो ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा गर्म पानी सीधे सिर पर न डालें, इससे बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचता है। स्किन की नमी भी कम होती है। ऐसे में  सबसे पहले पैरों पर पानी डालें और फिर पूरे शरीर को पानी सो साफ करें। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!