शादी का जोड़ा पहना, फिर लटक गए फांसी के फंदे पर... एनिवर्सरी के दिन पति-पत्नी ने किया सुसाइड

Edited By Updated: 07 Jan, 2025 08:58 PM

husband and wife committed suicide on their anniversary

महाराष्ट्र के नागपुर के मार्टिन नगर से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पति-पत्नी ने शादी की 26वीं सालगिराह पर सुसाइड कर लिया। दोनों ने आत्महत्या करने से पहले शादी का जोड़ा पहना और फिर मौत को गले लगा लिया। पति-पत्नी की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के नागपुर के मार्टिन नगर से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पति-पत्नी ने शादी की 26वीं सालगिराह पर सुसाइड कर लिया। दोनों ने आत्महत्या करने से पहले शादी का जोड़ा पहना और फिर मौत को गले लगा लिया। पति-पत्नी की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इस नोट में लिखा गया है कि अपनी तकलीफ की वजह से वे लोग आत्महत्या कर रहे हैं। इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। रिश्तेदारों के मुताबिक, शादी को 26 साल हो गए थे, लेकिन कोई बच्चा नहीं था। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। बच्चा नहीं होने से दोनों काफी दुखी थे। पति के पास भी कोई नौकरी नहीं थी। इनकम का भी कोई सोर्स नहीं था। वहीं रिस्तेदारों ने बताया कि उन्होंने सुसाइड के पहले वीडियो भी बनाया था और उसे स्टेटस भी लगाया हुआ है।

जरीपटका थाना के वरिष्ठ निरीक्षक अरुण क्षीरसागर ने बताया कि मृतक दंपति जेरील डासमोन ऑस्कर मॉनफ्रीक (48) एी जेरील मॉनफ्रीक (45) लंबे समय से बच्चा न होने और बेरोजगारी से परेशान थे। शादी के 26 साल बाद भी उनके पास कोई संतान नहीं थी। दोनों ने शादी के दिन पहने हुए कपड़ों को पहना और फिर फांसी के फंदे पर झूल गए। पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!