राहुल गांधी के जवाब से टूटा भूपेन बोरा का दिल, बोले- मुझे भी अपमानित महसूस होता है

Edited By Updated: 19 Feb, 2026 01:02 PM

i feel insulted too   rahul gandhi s reply broke bhupen borah s heart

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब उन्होंने पार्टी में अपने अपमान का मुद्दा राहुल गांधी के सामने उठाया, तो राहुल गांधी ने उनसे कहा कि उन्हें भी अपमानित महसूस होता है। असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका...

नेशनल डेस्क: असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब उन्होंने पार्टी में अपने अपमान का मुद्दा राहुल गांधी के सामने उठाया, तो राहुल गांधी ने उनसे कहा कि उन्हें भी अपमानित महसूस होता है। असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए बोरा ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि वह इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते। बोरा के 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

PunjabKesari

सोमवार को अपने इस्तीफे के बाद बोरा ने राहुल गांधी द्वारा उन्हें फोन किये जाने पर दोनों के बीच हुई बातचीत का उल्लेख करते हुए 'पीटीआई-वीडियो' से कहा, ''मैंने राहुल गांधी से कहा था कि मुझे पार्टी में अपमानित महसूस हो रहा है और फिर उन्होंने कहा कि उन्हें भी अपमानित महसूस हो रहा है। तो फिर मेरे अपमान का क्या मूल्य है? मैं इतना अपमान सहन नहीं कर सकता, क्योंकि मुझमें इतनी क्षमता नहीं है।'' प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के उस आरोप पर कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से 50 करोड़ रुपये लिए हैं, बोरा ने कहा कि अगर उन्हें पैसे की पेशकश की जाती है, तो वे इसे प्रेस के सामने स्वीकार कर लेंगे। उन्होंने कहा, "मेरे पिता का सपना था कि एक स्टेडियम बनाया जाए और इसके लिए उन्होंने 12 बीघा जमीन रखी थी। हालांकि, दो बार विधायक रहने के बावजूद मैं उनकी इच्छा पूरी नहीं कर सका। उनका 2019 में निधन हो गया।"

PunjabKesari

उन्होंने कहा, ''मेरे पिता की यह इच्छा मेरे दिल में है, लेकिन अत्याधुनिक स्टेडियम बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये काफी नहीं होंगे। फिर भी मैं इसे स्वीकार करूंगा और काम शुरू करूंगा।'' बोरा 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होने वाले हैं। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की उम्मीद है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!