Edited By Radhika,Updated: 06 Jun, 2026 04:28 PM

देश में इस समय भारी गर्मी पड़ रही है। इसी बीच IMD ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में अगले एक हफ्ते तक भयंकर बारिश का अनुमान है। पिछले दो दिनों में यह केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु को पार करते हुए...
नेशनल डेस्क: देश में इस समय भारी गर्मी पड़ रही है। इसी बीच IMD ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में अगले एक हफ्ते तक भयंकर बारिश का अनुमान है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में अगले एक हफ्ते तक भयंकर बारिश का अनुमान है।
जानिए अगले 10 दिनों का बड़ा अपडेट
बीते दो दिनों में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के बाद गोवा की सीमा तक मॉनसून पहुंच चुका है, जल्द ही मुंबई में एंट्री होगी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि आने वाले 3 दिनों में पूर्वोत्तर भारत के राज्यों (असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश) और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में मानसून छा जाएगा। अगले 10 दिनों में मानसून बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में प्रवेश कर जाएगा।
दिल्ली-NCR में मॉनसून कब देगा दस्तक
दिल्ली एनसीआर में 25 से 30 जून के बीच मॉनसून दस्तक दे सकता है। इसके बाद पंजाब और हरियाणा में मॉनसून की एंट्री होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इसके बाद 8 से 12 जून तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।
9 से 11 जून तक लू चलने की संभावना
उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में सूरज के तेवर अभी भी कड़े रहेंगे। ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कई शहरों (वाराणसी, बांदा, कानपुर, प्रयागराज) में पारा 40°C से 41°C के पार चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि 9 जून से 11 जून तक यहां लू चलने की उम्मीद है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में रातें भी गर्म रहने की संभावना है।
आज और कल कहाँ-कहाँ होगी बारिश?
मौसम विभाग ने राज्यों की स्थिति के अनुसार अलर्ट जारी किया है:
|
तारीख
|
भारी से बहुत भारी बारिश
|
आंधी-तूफान और हल्की बारिश
|
|
आज (6जून)
|
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु (वायनाड और कासरगोड में स्कूल बंद व ट्रैकिंग पर रोक)
|
ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश।
|
|
कल (7 जून)
|
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश।
|
राजस्थान (30-50 किमी/घंटा की हवाएं), पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और झारखंड।
|