UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: अब बिना इंटरनेट ऐसे भेजें पैसे, जानिए आसान तरीका

Edited By Updated: 22 Mar, 2026 12:30 PM

important news for upi users now send money without the internet here

आज के समय में ऑनलाइन पेमेंट लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। छोटे-छोटे खर्चों से लेकर बड़े ट्रांजैक्शन तक, ज्यादातर लोग अब डिजिटल माध्यम का ही इस्तेमाल करते हैं।

नेशनल डेस्क: आज के समय में ऑनलाइन पेमेंट लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। छोटे-छोटे खर्चों से लेकर बड़े ट्रांजैक्शन तक, ज्यादातर लोग अब डिजिटल माध्यम का ही इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, नेटवर्क या इंटरनेट बंद होते ही यही सुविधा बड़ी परेशानी में बदल जाती है। ऐसे हालात में एक खास UPI फीचर लोगों के लिए बेहद काम का साबित हो रहा है, जो बिना इंटरनेट भी पेमेंट करने की सुविधा देता है।

बिना इंटरनेट भी संभव है पेमेंट
डिजिटल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच कैश का चलन काफी कम हो गया है। सब्जी खरीदने, चाय की दुकान पर भुगतान करने या दोस्तों के साथ बिल शेयर करने तक, हर जगह QR कोड स्कैन करना आम हो गया है। लेकिन जैसे ही इंटरनेट कनेक्शन चला जाता है, पेमेंट रुक जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए बिना इंटरनेट काम करने वाला UPI फीचर उपलब्ध है, जो खासतौर पर कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए फायदेमंद है।


कैसे काम करता है यह फीचर
यह सुविधा इंटरनेट के बजाय USSD तकनीक पर आधारित है। इसका मतलब है कि अगर आपके फोन में नेटवर्क सिग्नल है और कॉल की जा सकती है, तो आप पेमेंट भी कर सकते हैं। इसके लिए यूजर को अपने मोबाइल से *99# डायल करना होता है। डायल करने के बाद स्क्रीन पर एक मेन्यू खुलता है, जिसमें कई विकल्प दिखाई देते हैं। यूजर इन विकल्पों के जरिए आसानी से पैसे भेज सकता है या अन्य सेवाओं का उपयोग कर सकता है।


बिना इंटरनेट ऐसे करें पेमेंट
अगर आपके फोन में इंटरनेट नहीं है, तो भी आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके पेमेंट कर सकते हैं। सबसे पहले अपने मोबाइल से *99# डायल करें। इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे विकल्पों में से “Send Money” चुनें। फिर आप मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक डिटेल के जरिए पैसे भेज सकते हैं। मोबाइल नंबर डालने पर रिसीवर का नाम स्क्रीन पर दिख जाता है, जिससे गलत व्यक्ति को पैसे भेजने की संभावना कम हो जाती है। इसके बाद अमाउंट डालें और UPI PIN एंटर करें। कुछ ही सेकंड में आपका ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा।


इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान
हालांकि यह फीचर काफी उपयोगी है, लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी शर्तें पूरी होनी चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। कुछ मामलों में आधार लिंक होना भी जरूरी हो सकता है। अगर ये जरूरी जानकारियां अपडेट नहीं हैं, तो यह सेवा काम नहीं करेगी। इसलिए बेहतर है कि पहले अपनी बैंक डिटेल सही तरीके से अपडेट कर लें, ताकि जरूरत पड़ने पर बिना इंटरनेट भी आसानी से पेमेंट किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!