CBI को मिली बड़ी सफलता, शुभेंदु के सहयोगी की हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 18 May, 2026 11:40 PM

main accused arrested in murder case of suvendu s aide

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रकांत रथ की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी माने जा रहे राजकुमार सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सिंह...

नेशनल डेस्क : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रकांत रथ की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी माने जा रहे राजकुमार सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सिंह को सीबीआई की एक टीम ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि अधिकारी के निजी सहायक रथ की छह मई को मध्यग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के दो दिन बाद हुई थी। पश्चिम बंगाल सरकार के अनुरोध के बाद सीबीआई ने पश्चिम बंगाल पुलिस से रथ की हत्या मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने दिल्ली के विशेष अपराध विभाग के एक डीआईजी के नेतृत्व में सात सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!