तिरुपति बालाजी मंदिर में कारोबारी ने दान किए सोने के दो हाथ, कीमत 2.25 करोड़ रुपये

Edited By Updated: 16 Jun, 2019 06:05 PM

in the tirupati balaji temple the trader gave two hands of gold donated

आंध्र प्रदेश में तिरूपति में स्थित बालाजी मंदिर का काफी महत्व है। यहां के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है। मंदिर में दान करने वाले भक्त भी एक से बढ़कर एक हैं। शनिवार को ऐसे ही एक कारोबारी भक्त थंगा दुराई ने ऐसा दान किया कि इसके बारे...

नेशनल डेस्कः आंध्र प्रदेश में तिरूपति में स्थित बालाजी मंदिर का काफी महत्व है। यहां के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है। मंदिर में दान करने वाले भक्त भी एक से बढ़कर एक हैं। शनिवार को ऐसे ही एक कारोबारी भक्त थंगा दुराई ने ऐसा दान किया कि इसके बारे में जिसने सुना चौंक गया।

शनिवार को यहां भगवान वेंकटेश्वर को एक भक्त सोने के दो हाथ भेंट किए, जिनकी कीमत करीब 2.25 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। हाथ में पहनने के इस विशेष गहने ‘अभय हस्तम’ और ‘काति हस्तम’ का वजन छह-छह किलो है। तिरुमाला तिरुपति देवदर्शनम (टीटीडी) ने बताया कि सुबह ने बताया कि सुबह की पूजा के वक्त इन हाथों को भगवान को अर्पित किया गया।
PunjabKesari
तमिलनाडु के थेनी जिले के कारोबारी थंगा दुराई ने यह जेवर भगवान को अर्पित किए। दुराई ने बताया कि मैं भगवान वेंकटेश्वर को बचपन से मानता हूं। कुछ साल पहले मैं बीमार पड़ गया था। उस दौरान मैं मौत के करीब पहुंच गया था। मेरे बचने की उम्मीद बहुत कम थी।

ऐसे में उन्होंने जब भगवान वेंकटेश्वर से प्रार्थना की तो स्वास्थ्य में सुधार होता गया और उन्हें जीवन दान मिल गया। तभी से उन्होंने यह दान करने के बारे में सोचा था। फिलहाल उनके दान क चर्चा हर और हो रही है। न केवल आंध्र प्रदेश बल्कि देशभर में उनके दान के बारे में लोग चौंक जा रहे हैं।   

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!