भारत ने अमिरिकी सामान पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला टाला

Edited By Updated: 14 May, 2019 11:50 PM

india avoided import duty on us

रत ने अमेरिकी सामान पर लगने वाले आयात शुल्क को बढ़ाने के फैसले को 16 जून तक टाल दिया है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद देश में बनने वाली नई सरकार इसको लेकर बड़ा निर्णय कर सकती है। भारत बड़ी मात्रा में...

बिजनेस डेस्कः भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाने का निर्णय 16 जून तक टालने का निर्णय की है। सरकार के मंगलवार को यहां जारी एक बयान में कहा गया कि भारतीय बाजार में कुछ अमेरिकी उत्पादों के आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी करने के निर्णय को 16 जून तक टालने का फैसला किया है।
PunjabKesari
आयात शुल्क में वृद्धि 16 मई से प्रभावी होनी थी। अमेरिका ने पिछले साल भारतीय स्टील और एल्युमिनियम को आयात कर से छूट नहीं देने का फैसला किया था। इसके बाद जून में भारत ने अमेरिकी बादाम, अखरोट और सेब जैसे उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाने घोषणा की लेकिन इस बार बार टाला जाता रहा है।
PunjabKesari
इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत चल रही है और हाल में अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विल्बुर रोस भारत यात्रा पर आये थे।
PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!