2019 की रिपोर्ट: वैज्ञानिक लेखों का तीसरा सबसे बड़ा प्रकाशक है भारत

Edited By Updated: 18 Dec, 2019 12:29 PM

india is world s third largest producer of scientific articles report

अमेरिका की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विषय पर लिखे गए लेखों को प्रकाशित करने वाला विश्व का तीसरा सबसे...

न्यूयार्कः अमेरिका की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विषय पर लिखे गए लेखों को प्रकाशित करने वाला विश्व का तीसरा सबसे बड़ा प्रकाशक है। अमेरिका के नेशनल साइंस फाउंडेशन द्वारा तैयार डेटा के मुताबिक चीन इस मामले में नंबर एक पर है जो दुनिया भर में छपने वाले वैज्ञानिक लेखों में 20.67 प्रतिशत योगदान देता है।

PunjabKesari

2019 साल के  अंत में मंगलवार को जारी न आंकड़ों में बताया गया कि 2008 में, भारत ने विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विषय पर 48,998 लेख प्रकाशित किए। यह संख्या 2018 में बढ़ कर 1,35,788 लेखों पर पहुंच गई और अब भारत दुनिया भर में इस विषय पर प्रकाशित होने वाले लेखों में 5.31 प्रतिशत का योगदान देता है।

PunjabKesari

चीन में, 2008 में 2,49,049 वैज्ञानिक लेख प्रकाशित किए गए जो 2018 में बढ़ कर 5,28,263 हो गए। वैज्ञानिक लेखों के प्रकाशन के मामले में दूसरे नंबर पर अमेरिका (4,22,808) है। शीर्ष 10 की सूची में जगह बनाने वाले अन्य देशों में जर्मनी (1,04,396), जापान (98,793), ब्रिटेन (97,681), रूस (81,579), इटली (71,240), दक्षिण कोरिया (66,376) और फ्रांस (66,352) है। भाषा

 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!