Bharat on Google Maps: गूगल मैप्स पर सर्च करने पर तिरंगे के साथ दिख रहा इंडिया कि जगह 'भारत'!

Edited By Updated: 30 Oct, 2023 11:22 AM

india on google maps search  bharat  instead of india on google search

गूगल मैप में आए नए फीचर में यूजर्स के पास अब ऑप्शन होगी कि वह देश के नक्शा को भारत या इंडिया दोनो टाइप करके देख सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से भारत के नाम को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

नेशनल डेस्क: गूगल मैप में आए नए फीचर में यूजर्स के पास अब ऑप्शन होगी कि वह देश के नक्शा को भारत या इंडिया दोनो टाइप करके देख सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से भारत के नाम को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सरकार द्वारा इंडिया का नाम बदल के भारत रखने के बार-बार संकेत मिल रहल है। फिर चाहे वो जी 20 का इवेंट हो जा NCERT की किताबें हो। सरकार द्वारा इस कोशिश को लेकर काफी सियासत भी हुई है।

हालांकि, अभी तक देश के अंग्रेजी नाम India को आधिकारिक तौर पर भारत नही कहा गया है लेकिन गूगल मैप ने इंडिया के नए नाम भारत को जरुर स्वीकार कर लिया है। अब जब भी आप गूगल मैप के सर्च बॉक्स में भारत टाइप कर के सर्च करेंगे तो आपको एशिया कॉन्टिनेंट के साउथ में भारत देश के नाम वाला देश और तिरंगा झंडा भी नजर आएगा। 

यूजर्स को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि उन्होंने गूगल मैप की भाषा को हिंदी सेट किया हुया है या फिर अंग्रेजी। आप चाहे किसी भी भाषा में सर्च करें आपको रिजल्ट इंडिया या भारत दोनों में ही मिल जाएगा। गूगल मैप ने इंडिया और भारत दोनें को देश के नाम पर मान्यता दी हुई है। 

आपको बता दें कि अगर आप हिंदी वर्जन में भारत टाइप करेंगे तो आपको भारत के नक्शे के साथ मोटे-बोल्ड अक्षरों में भारत लिखा मिलेगा। वहीं, अगर आप गूगल मैप के इंगलिश वर्जन में भारत (Bharat) टाइप करेंगे तो आपको देश के नक्शे के साथ-साथ India लिखा हुआ मिलेगा। इस मतलब गूगल मैप इंडिया और भारत दोनों नामों को स्वीकार कर रहा है।

आपको जान कर हेरानी होगी कि सिर्फ गूगल मैप्स ही नहीं, गूगल के बाकी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यहीं परिणाम देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, अभी तक गूगल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं कि है, लेकिन जल्द ही उनकी तरफ से बयान आने की उम्मीद है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!