New West Bengal: बंगाल में बीजेपी सरकार का बड़ा एक्शन, पहली कैबिनेट मीटिंग में लिए ये 5 बड़े फैसले

Edited By Updated: 11 May, 2026 02:20 PM

west bengal bjp government suvendu adhikari ayushman bharat bsf land allocat

West Bengal BJP Cabinet : पश्चिम बंगाल में नई बीजेपी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari एक्शन में दिखते नज़र आए। Suvendu Adhikari की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य प्रशासन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और भर्ती...

West Bengal BJP Cabinet : पश्चिम बंगाल में नई बीजेपी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari एक्शन में दिखते नज़र आए। Suvendu Adhikari की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य प्रशासन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े 5 बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई। इतना ही नहीं सीएम ने इसे 'नए बंगाल की शुरुआत' बताया है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में केंद्र सरकार की योजनाओं को पूरी तरह लागू किया जाएगा और प्रशासनिक व्यवस्था में तेजी लाई जाएगी।

1. बंगाल में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना
नई सरकार ने राज्य में केंद्र की स्वास्थ्य योजना Ayushman Bharat लागू करने का फैसला किया है। चुनाव के दौरान बीजेपी ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर यह योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी। सरकार का कहना है कि अब राज्य के लोग केंद्र की स्वास्थ्य सुविधाओं का सीधा लाभ उठा सकेंगे।

2. BSF को 45 दिनों में जमीन देने का टारगेट
सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने Border Security Force को बॉर्डर फेंसिंग के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के अनुसार सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और अवैध घुसपैठ रोकने के लिए यह कदम जरूरी माना गया है। सरकार ने 45 दिनों के भीतर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने का टारगेट रखा है।

3. 321 बीजेपी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि
सरकार ने उन 321 बीजेपी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी, जिनकी राजनीतिक हिंसा में जान गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सरकार जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और मामलों की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

4. बंगाल में लागू हुआ नया आपराधिक कानून BNS
राज्य में अब Bharatiya Nyaya Sanhita यानी भारतीय न्याय संहिता को लागू करने का फैसला लिया गया है। सरकार के अनुसार अब राज्य में दर्ज होने वाले नए आपराधिक मामले इसी नए कानून के तहत दर्ज किए जाएंगे। साथ ही नौकरशाहों की केंद्रीय ट्रेनिंग और तैनाती को भी मंजूरी दे दी गई है।

5. सरकारी भर्ती प्रक्रिया फिर होगी शुरू
नई सरकार ने माना कि वर्ष 2015 के बाद राज्य में बड़े स्तर पर सरकारी भर्ती नहीं हुई। अब विभिन्न विभागों में नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए जल्द ही भर्ती से जुड़ी नई घोषणाएं की जाएंगी।

सरकार ने कहा - 'नए बंगाल' की शुरुआत
 मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने कैबिनेट बैठक में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए Election Commission of India और राज्य के मतदाताओं को धन्यवाद दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को हिंसा-मुक्त बनाने में आयोग की भूमिका महत्वपूर्ण रही और लोगों ने लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान दिया। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने कहा कि ये फैसले राज्य में प्रशासनिक बदलाव और विकास की नई दिशा तय करेंगे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!