Edited By Anu Malhotra,Updated: 11 Feb, 2026 08:33 AM

क्रिकेट की दुनिया के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी, भारत और पाकिस्तान, 15 फरवरी को एक बार फिर आमने-सामने होंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पहले मैच से पीछे हटने के संकेत दिए थे, लेकिन अब उन्होंने अपना इरादा बदल लिया है। एशिया कप के फाइनल के बाद यह...
नेशनल डेस्क: क्रिकेट की दुनिया के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी, भारत और पाकिस्तान, 15 फरवरी को एक बार फिर आमने-सामने होंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पहले मैच से पीछे हटने के संकेत दिए थे, लेकिन अब उन्होंने अपना इरादा बदल लिया है। एशिया कप के फाइनल के बाद यह पहला मौका होगा जब ये दोनों टीमें मैदान पर टकराएंगी। कोलंबो के ऐतिहासिक स्टेडियम में फैंस को एक बार फिर शाहीन अफरीदी की रफ़्तार और भारतीय बल्लेबाजों के बीच कड़ी जंग देखने को मिलेगी।
मौसम की लुकाछिपी: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल का मजा?
श्रीलंका में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी अस्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, कोलंबो में 12 से 14 फरवरी के दौरान भारी वर्षा की आशंका है, जिससे खिलाड़ियों और प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, राहत की बात यह है कि मैच वाले दिन यानी 15 फरवरी को आसमान में घने बादल तो रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को 40 ओवरों का पूरा रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
अभिषेक शर्मा की सेहत ने बढ़ाई टेंशन, अस्पताल में हुए भर्ती
भारतीय खेमे से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह पेट के गंभीर संक्रमण और तेज बुखार से जूझ रहे हैं। अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच में भी वह अस्वस्थ थे और अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं ले सके। उनकी अनुपस्थिति में टीम प्रबंधन अब अन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है, जो पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच से पहले एक बड़ी चुनौती है।
Head-to-head आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी
अगर आंकड़ों की बात करें तो टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का पाकिस्तान पर दबदबा साफ नजर आता है। अब तक हुई 13 भिड़ंत में भारत ने 10 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 बार सफलता मिली है। 2025 के एशिया कप में भी भारत ने अपने पड़ोसी मुल्क को तीन बार मात दी थी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपने इस शानदार रिकॉर्ड को और बेहतर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।