मोहाली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को की गई छुट्टी

Edited By Updated: 11 Feb, 2026 10:28 AM

bomb threat to mohali schools

मोहाली जिले के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है

मोहालीः  मोहाली जिले के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद स्कूलों को तुरंत बंद कर दिया गया और बच्चों को घर भेज दिया गया। बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावकों में डर का माहौल देखा जा रहा है। जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, उनमें शिवालिक पब्लिक स्कूल, पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-71 मानव मंगल स्कूल, इन्फेंट जीसस समेत कई अन्य स्कूल शामिल हैं।

फिलहाल जिन स्कूलों को धमकी मिली है, वहां पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में मोहाली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंच चुकी हैं। पुलिस द्वारा स्कूल की इमारतों, खेल मैदानों और पार्किंग की बारीकी से जांच की जा रही है। अचानक छुट्टी होने के कारण स्कूलों के बाहर अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे शहर की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही।

गौरतलब है कि इससे पहले चंडीगढ़ के कई नामी स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इन धमकियों के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में भारी डर का माहौल बना हुआ है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!