दिल्ली का जूता सेल्समैन निकला तस्कर! श्रीलंका एयरपोर्ट पर 10 करोड़ के ‘कुश’ सहित भारतीय गिरफ्तार

Edited By Updated: 06 Sep, 2025 01:36 PM

indian arrested in sri lanka for smuggling cannabis worth rs 100 mln

श्रीलंका के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (BIA)  पर सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की। यहां  10.75 किलोग्राम ‘कुश’ (गांजे की विशेष किस्म)...

International Desk: श्रीलंका के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (BIA)  पर सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की। यहां  10.75 किलोग्राम ‘कुश’ (गांजे की विशेष किस्म)  बरामद होने के बाद एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया।  जब्त किया गया मादक पदार्थ लगभग 10 करोड़ श्रीलंकाई रुपए (करीब 2.9 करोड़ भारतीय रुपए)  का बताया जा रहा है।  ‘कुश’ गांजे की एक प्रीमियम किस्म है, जो तेज नशे और उच्च कीमत के लिए जानी जाती है।

ये भी पढ़ेंः- भारत ने दिखाई इंसानियत:  PAK को साझा की बाढ़ को लेकर जानकारी,  फिर भी जहर उगल रहा पाकिस्तान

आरोपी  43 वर्षीय भारतीय नागरिक है। वह नई दिल्ली में जूते की दुकान पर सेल्समैन  के रूप में काम करता था।उसे हवाई अड्डे के ग्रीन चैनल  से गुजरते समय पकड़ा गया। सीमा शुल्क विभाग ने ग्रीन चैनल में स्थापित  स्कैनिंग मशीन से इस तस्करी का पता लगाया।  जांच में सामने आया कि यह खेप  बैंकॉक (थाईलैंड) से खरीदी गई थी। ‘कुश’ गांजे की एक विशेष किस्म है। यह सामान्य गांजे की तुलना में अधिक तेज़ नशा और अधिक कीमत के कारण अवैध तस्करी में ज़्यादा मांग रखती है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!