भारत ने दिखाई इंसानियत:  PAK को साझा की बाढ़ को लेकर जानकारी,  फिर भी जहर उगल रहा पाकिस्तान

Edited By Updated: 06 Sep, 2025 01:18 PM

pakistan says india shared info about recent floods

भारत ने हालिया बाढ़ को लेकर पाकिस्तान को राजनयिक माध्यमों से विस्तृत जानकारी दी है। इसके बावजूद पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत ने पहले जितनी डिटेल नहीं साझा की...

International Desk: भारत ने हालिया बाढ़ को लेकर पाकिस्तान को राजनयिक माध्यमों से विस्तृत जानकारी दी है। इसके बावजूद पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत ने पहले जितनी डिटेल नहीं साझा की। लेकिन  भारत द्वारा जिम्मेदारी निभाने के बावजूद आदत से मजबूर पाकिस्तान  झूठा प्रोपेगेंडा फैला रहा है। भारत ने विभिन्न नदियों में आई बाढ़ की जानकारी पाकिस्तान को सौंपी। पाकिस्तान का दावा है कि यह जानकारी "पहले जैसी विस्तृत" नहीं थी और इस बार सिंधु जल आयुक्त के औपचारिक माध्यम का इस्तेमाल नहीं किया गया।

 

असल में, 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी और सिंधु जल संधि (1960) को भी अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया था। इसके बावजूद भारत ने पारदर्शिता दिखाते हुए बाढ़ की सूचना साझा की। पाकिस्तान खुद आतंकवाद को बढ़ावा देता है और फिर बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा को लेकर भी भारत पर झूठे आरोप लगाता है। यह साफ दिखाता है कि इस्लामाबाद की प्राथमिकता अपने लोगों की मदद करना नहीं, बल्कि भारत विरोधी राजनीति करना है। 

 

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने BRICS में शामिल होने की इच्छा दोहराई और दावा किया कि रूस इसका समर्थन कर रहा है। लेकिन असलियत यह है कि BRICS में पहले ही भारत, चीन, रूस और कई नए देश जुड़ चुके हैं। पाकिस्तान का इसमें घुसने का सपना अभी भी अधूरा है।पाकिस्तान ने अफगान सीमा पर सैन्य कार्रवाई को उचित ठहराया, जबकि असल में वह अपनी विफल सुरक्षा नीतियों को छिपाने की कोशिश कर रहा है।  साफ है कि भारत जहां जिम्मेदारी निभा रहा है, वहीं पाकिस्तान एक बार फिर दुनिया को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!