Electric Scooter करेगा बात, एथर एनर्जी ने लॉन्च किया ‘Voice on Ather’ AI फीचर, अब बोलकर स्कूटर को कर सकेंगे कंट्रोल

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 05:31 PM

ather energy launches voice on ather ai feature

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता एथर एनर्जी ने अपने यूजर्स के लिए एक नया AI आधारित वॉयस कमांड फीचर ‘Voice on Ather’ रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी के सीईओ तरुण मेहता ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी ...

ऑटोमोबाइल डेस्क : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता एथर एनर्जी ने अपने यूजर्स के लिए एक नया AI आधारित वॉयस कमांड फीचर ‘Voice on Ather’ रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी के सीईओ तरुण मेहता ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

यह फीचर Gen 3 और उससे नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इसे सबसे पहले Ather Community Day 2025 में AtherStack 7 अपडेट के हिस्से के रूप में पेश किया गया था।

AI से लैस वॉयस कंट्रोल सिस्टम
‘Voice on Ather’ एक एडवांस लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) आधारित सिस्टम है, जिसे भारतीय भाषा और बोलचाल को समझने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए यूजर्स बिना किसी कीवर्ड के सामान्य भाषा में स्कूटर से बातचीत कर सकते हैं। यह फीचर एथर के Halo स्मार्ट हेलमेट के साथ-साथ किसी भी ब्लूटूथ हेडसेट पर भी काम करता है।

क्या-क्या कर पाएंगे यूजर्स

इस नए फीचर के जरिए यूजर्स कई काम वॉयस कमांड से कर सकेंगे, जिनमें शामिल हैं—

*नेविगेशन और चार्जिंग स्टेशन की जानकारी
*स्कूटर सेटिंग्स जैसे ट्रैक्शन मोड और ब्राइटनेस कंट्रोल
*कॉल रिसीव और डिस्कनेक्ट करना
*म्यूजिक और मीडिया कंट्रोल
*भविष्य में और स्मार्ट होगा सिस्टम

कंपनी के अनुसार यह तकनीक आगे और एडवांस होगी। भविष्य में स्कूटर खुद भी यूजर्स को अलर्ट देगा, जैसे गड्ढों की जानकारी, टायर प्रेशर वॉर्निंग और सुरक्षा नोटिफिकेशन।

किन मॉडल्स में मिलेगा फीचर
यह नया वॉयस AI फीचर केवल Gen 3 और उससे नए मॉडल्स में उपलब्ध होगा। इसमें Ather 450X, Ather 450 Apex और Rizta Z शामिल हैं। जबकि Ather 450S और Rizta S जैसे बजट मॉडल्स में यह फीचर नहीं मिलेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!