चक्रवात 'अर्नब' का असर: इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, उड़ानें प्रभावित

Edited By Updated: 02 Nov, 2026 10:20 AM

indigo flight cyclone arnab indigo flight operations visakhapatnam flight

विशाखापत्तनम में खराब मौसम के कारण उड़ान सेवाएं प्रभावित होने के बाद, इंडिगो ने सोमवार को एक यात्रा परामर्श (travel advisory) जारी किया। इसमें यात्रियों को चेतावनी दी गई है कि उन्हें जमीन पर और विमान के अंदर, दोनों जगह लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।...

विशाखापत्तनम: विशाखापत्तनम में खराब मौसम के कारण उड़ान सेवाएं प्रभावित होने के बाद, इंडिगो ने सोमवार को एक यात्रा परामर्श (travel advisory) जारी किया। इसमें यात्रियों को चेतावनी दी गई है कि उन्हें जमीन पर और विमान के अंदर, दोनों जगह लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। अपनी एडवाइजरी में एयरलाइन ने बताया कि खराब मौसम की वजह से शहर में उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे देरी के दौरान धैर्य बनाए रखें। इंडिगो ने कहा, "विशाखापत्तनम में खराब मौसम के कारण उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं।"

यात्रियों को हुई असुविधा को स्वीकार करते हुए एयरलाइन ने कहा, "हम समझते हैं कि जमीन पर और विमान के अंदर लंबा इंतजार करना असुविधाजनक हो सकता है। आपके धैर्य के लिए हम आपके आभारी हैं।" एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा के बारे में ताजा जानकारी पाने के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। एडवाइजरी में कहा गया है, "उड़ान से जुड़ी सबसे ताज़ा जानकारी के लिए कृपया हमारी आधिकारिक वेबसाइट देखें।"

इस दौरान यात्रियों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए इंडिगो ने कहा कि उनके क्रू मेंबर और ग्राउंड टीम यात्रियों की मदद कर रही है, ताकि उनके इंतजार का समय जितना संभव हो सके, आरामदायक रहे। एयरलाइन ने कहा, "हमारी क्रू और ग्राउंड टीम आपकी मदद के लिए मौजूद है, ताकि आपका इंतजार यथासंभव आरामदायक हो। हम आपके समय की कद्र करते हैं और आपको जल्द से जल्द आपकी यात्रा पर भेजने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। आपके सहयोग और समझ के लिए धन्यवाद।"

यह एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब चक्रवात अर्नब ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटों पर दस्तक दी है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इसके कारण... 2 नवंबर को दक्षिणी तटीय और मध्य तटीय जिलों में चक्रवात के कारण मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। 3 और 4 नवंबर को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को सोमवार के लिए तय अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया और अधिकारियों को चक्रवात के असर से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया।मुख्यमंत्री ने चक्रवात की तैयारियों और चक्रवात 'अरनाब' के बाद राहत व बहाली कार्यों को लेकर एक समीक्षा बैठक की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि अभी बना हुआ डिप्रेशन (निम्न दबाव का क्षेत्र) और गहरा होकर एक चक्रवात में बदल सकता है। इसके 2 नवंबर तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की उम्मीद है और 3 नवंबर की सुबह यह बापटला के पास तट से टकरा सकता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!