पटना में इंडिगो के मैनेजर को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में मौत

Edited By Updated: 12 Jan, 2021 09:38 PM

indigo manager in patna shot dead by bike riders hospitalized

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को विमान कंपनी इंडिगो के पटना एयरपोर्ट मैनेजर रुपेश की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हाल ही में रुपेश गोवा से नए साल की छुट्टी मनाकर पटना

पटनाः बिहार के पटना में अज्ञात हमलावरों ने इंडिगो के मैनेजर को गोली मारकर हत्या कर दी। मैनेजर को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पटना के एसएसपी ने बताया, 'इंडिगो के मैनेजर को गोली मारी गई है, उनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जांच चल रही है।' गोली के पुनाईचक इलाके में गोली मारी गई। 
PunjabKesari
मृतक की पहचान रूपेश के रूप में हुई, जो इंडिगो के पटना कार्यालय में प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रूपेश पुनाईचक इलाके में अपने अपार्टमेंट के बाहर अपनी कार के अंदर इंतजार कर रहे थे तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। बताया जाता है कि रूपेश को कई बार गोली मारी गईं। हमलावरों ने छह राउंड गोलीबारी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।



 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!