Edited By Mehak,Updated: 05 Apr, 2026 03:22 PM

iPhone और iPad यूजर्स के लिए बड़ा साइबर खतरा सामने आया है। DarkSword नाम का खतरनाक हैकिंग टूल बिना किसी लिंक पर क्लिक किए या ऐप डाउनलोड किए सिर्फ वेबसाइट खोलने भर से डिवाइस में सेंध लगा सकता है। यह मैसेज, ब्राउज़र हिस्ट्री, लोकेशन और क्रिप्टो वॉलेट...
नेशनल डेस्क : तेजी से बढ़ते साइबर हमलों के बीच Apple ने iPhone और iPad यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा अपडेट जारी किया है। यह अपडेट खास तौर पर DarkSword नामक खतरनाक हैकिंग टूल से बचाव के लिए लाया गया है। यह टूल बेहद चालाक तरीके से यूजर्स के डेटा को निशाना बनाता है। खतरनाक बात यह है कि बिना किसी लिंक पर क्लिक किए या ऐप डाउनलोड किए सिर्फ एक वेबसाइट खोलने भर से यह आपके डिवाइस में सेंध लगा सकता है।
किसे करता है प्रभावित
DarkSword मुख्य रूप से iOS 18 और iPadOS 18.4 से लेकर 18.7 तक चलने वाले डिवाइस को टारगेट करता है। अगर डिवाइस इसकी चपेट में आता है, तो यह यूजर के मैसेज, ब्राउजर हिस्ट्री, लोकेशन डिटेल्स और क्रिप्टो वॉलेट जैसी संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच सकता है। यही कारण है कि इसे हाल के समय के सबसे खतरनाक डिजिटल खतरों में गिना जा रहा है।
Apple का सुरक्षा कदम
Apple ने नया अपडेट सभी iOS 18 यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस खतरे से सुरक्षित रह सकें। जिन यूजर्स के फोन में ऑटो-अपडेट चालू है, उनके डिवाइस में यह अपडेट अपने आप इंस्टॉल हो जाएगा। फिर भी विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि यूजर्स मैन्युअली अपडेट चेक करें और तुरंत इंस्टॉल करें, ताकि कोई जोखिम न रहे।
अपडेट कैसे करें
यूजर्स Settings > General > Software Update में जाकर लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके अलावा Apple का Lockdown Mode फीचर भी ऐसे हाई-लेवल साइबर अटैक से बचाव में मददगार साबित हो सकता है।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की चेतावनी
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि DarkSword जैसे टूल्स का खतरा इसलिए और बढ़ जाता है क्योंकि इनके कोड कई बार सार्वजनिक प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच जाते हैं। इससे साइबर अपराधियों के लिए इन्हें इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। लापरवाही भारी पड़ सकती है।
यूजर्स के लिए संदेश
iPhone या iPad यूजर्स के लिए यह चेतावनी नजरअंदाज करना जोखिम भरा हो सकता है। समय पर किया गया एक छोटा सा अपडेट आपके निजी डेटा, बैंकिंग जानकारी और डिजिटल प्राइवेसी को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।