IRCTC Recruitment 2026: सरकारी कंपनी में नौकरी का मौका! बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से मिलेगा मौका

Edited By Updated: 10 Mar, 2026 05:45 PM

irctc hospitality monitor vacancy

रेलवे सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) ने Hospitality Monitor के पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

IRCTC Recruitment 2026: रेलवे सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) ने Hospitality Monitor के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती South Central Zone के लिए की जा रही है और चयन प्रक्रिया पूरी तरह वॉक-इन इंटरव्यू पर आधारित होगी। इस भर्ती की खास बात यह है कि किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। योग्य उम्मीदवार सीधे इंटरव्यू में शामिल होकर नौकरी का मौका पा सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी

  • पद का नाम: Hospitality Monitor
  • कुल पद: 43
  • नौकरी का प्रकार: Fixed Term Contract
  • कॉन्ट्रैक्ट अवधि: शुरुआत में 2 साल, प्रदर्शन के आधार पर 1 साल और बढ़ सकती है
  • नोटिफिकेशन जारी: 1 मार्च 2026
  • इंटरव्यू तिथि: 12 और 13 मार्च 2026
  • समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
  • आधिकारिक वेबसाइट: Indian Railway Catering and Tourism Corporation (irctc.com)

इंटरव्यू का स्थान

इंटरव्यू निम्न पते पर आयोजित किया जाएगा:

IRCTC South Central Zone Zonal Office
1st Floor, Oxford Plaza
Sarojini Devi Road
Secunderabad – 500003

वेतन और भत्ते

  • चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
  • मासिक CTC: लगभग ₹30,000
  • डेली अलाउंस: ट्रेन ड्यूटी के दौरान ₹350 प्रतिदिन
  • लॉजिंग चार्ज: आउटस्टेशन नाइट स्टे पर ₹240 प्रति रात
  • नेशनल हॉलीडे अलाउंस: ₹384 प्रति छुट्टी (यदि ड्यूटी हो)

मेडिकल इंश्योरेंस:

  • 35 वर्ष तक: ₹1,400 प्रतिमाह
  • 36 से 50 वर्ष: ₹2,000 प्रतिमाह

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

  • B.Sc. in Hospitality and Hotel Administration
  • BBA या MBA in Culinary Arts
  • B.Sc. in Hotel Management and Catering Science
  • MBA in Tourism and Hotel Management
  • सभी डिग्री UGC / AICTE या संबंधित सरकारी संस्थान से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।
  • इस भर्ती में फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

1 जनवरी 2026 के आधार पर आयु सीमा तय की गई है:

  • सामान्य वर्ग: अधिकतम 27 वर्ष
  • SC/ST: 5 वर्ष की छूट
  • OBC: 3 वर्ष की छूट
  • PwBD: 10 वर्ष की छूट
  • Ex-Servicemen: सरकारी नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट

नौकरी में क्या होगा काम

Hospitality Monitor के रूप में चयनित उम्मीदवारों को रेलवे की विभिन्न सेवाओं में निगरानी की जिम्मेदारी दी जाएगी, जैसे:

  • ट्रेनों में फूड क्वालिटी और सर्विस की मॉनिटरिंग
  • बेस किचन और क्लस्टर किचन की जांच
  • साफ-सफाई और उपकरणों की स्थिति की निगरानी
  • यात्रियों की शिकायतों का समाधान और फीडबैक लेना

इस पद पर काम करने वाले कर्मचारियों को वंदे भारत, मेल/एक्सप्रेस और टूरिस्ट ट्रेनों में यात्रा करनी पड़ सकती है।

आवेदन और इंटरव्यू की प्रक्रिया

  • उम्मीदवार IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctc.com पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
  • उसमें दिए गए प्रोफॉर्मा में आवेदन फॉर्म भरें।
  • फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी, पता, ईमेल और शैक्षिक योग्यता जैसी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर हस्ताक्षर करें।
  • इंटरव्यू के दिन सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लेकर पहुंचें।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

जरूरी सूचना

यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जा रही है, इसलिए इसे स्थायी सरकारी नौकरी नहीं माना जाएगा। भर्ती से जुड़े नियमों में बदलाव का अधिकार IRCTC के पास सुरक्षित है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!