भीषण गर्मी में AC के साथ पंखा चलाना सही या गलत? जानिए एक्सपर्ट की राय

Edited By Updated: 29 May, 2025 05:32 PM

is it right or wrong to run a fan with ac in extreme heat

उत्तर भारत में गर्मी ने इस साल सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चिलचिलाती धूप और बढ़ता तापमान लोगों को बेहाल कर रहा है। ऐसे में एयर कंडीशनर (AC) लोगों के लिए राहत की सबसे बड़ी उम्मीद बन चुका है। लेकिन इसके साथ ही एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है- क्या...

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में गर्मी ने इस साल सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चिलचिलाती धूप और बढ़ता तापमान लोगों को बेहाल कर रहा है। ऐसे में एयर कंडीशनर (AC) लोगों के लिए राहत की सबसे बड़ी उम्मीद बन चुका है। लेकिन इसके साथ ही एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है- क्या AC के साथ सीलिंग फैन भी चलाना चाहिए? कई लोग मानते हैं कि पंखा चलाने से AC की ठंडक बेअसर हो जाती है, जबकि कुछ का कहना है कि इससे ठंडक और तेजी से फैलती है। आइए जानें कि AC और पंखा एक साथ चलाना फायदेमंद है या नहीं।

AC के साथ पंखा चलाना कितना असरदार?
विशेषज्ञों की मानें तो AC के साथ पंखा चलाना न सिर्फ असरदार है, बल्कि बिजली की बचत का भी अच्छा तरीका है। जब आप पंखा और एसी दोनों एक साथ चलाते हैं, तो पंखा कमरे में मौजूद ठंडी हवा को तेजी से फैलाता है, जिससे पूरा कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है। इसका मतलब ये हुआ कि आपको एसी ज्यादा देर तक चलाने की जरूरत नहीं पड़ती और आप जल्दी से जल्दी उसे बंद कर सकते हैं। नतीजा- बिजली की खपत कम होती है और बिजली का बिल भी हल्का आता है।

पंखे से मिलता है ठंडक को बनाए रखने में साथ
AC बंद करने के बाद भी अगर सीलिंग फैन चालू रखा जाए, तो कमरे में ठंडी हवा लंबे समय तक बनी रहती है। ये भी एक बड़ा कारण है कि लोग अब पंखे और एसी दोनों को एक साथ चलाना पसंद कर रहे हैं। इससे लंबे समय तक कूलिंग बनी रहती है और गर्मी से राहत मिलती है।

इन बातों का रखें ध्यान-
फैन की स्पीड बहुत ज्यादा न हो
कमरे के दरवाज़े-खिड़कियां बंद रखें
AC का तापमान 24-26 डिग्री पर सेट करें
बेवजह एसी को लगातार न चलाएं

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!