Heavy Rain Alert: देश के 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी , 7 दिनों तक चलेगा आंधी-तूफान का दौर, जानें अपने राज्य का मौसम

Edited By Updated: 09 Jun, 2026 11:35 AM

dust storm and rain warning in north india from june 11

IMD ने देश के बड़े हिस्से के लिए मौसम का एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आने वाले हफ्ते के लिए तकरीबन 25 राज्यों में लगातार बारिश और तेज तूफानी हवाओं की संभावना जताई है। वही उत्तर भारत में लू और उसम जारी रहेगी।

IMD Weather Alert : IMD ने देश के बड़े हिस्से के लिए मौसम का एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आने वाले हफ्ते के लिए तकरीबन 25 राज्यों में लगातार बारिश और तेज तूफानी हवाओं की संभावना जताई है। वही उत्तर भारत में लू और उसम जारी रहेगी।

कहाँ पहुँच चुका है मानसून?

केरल, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और असम सहित पूरे पूर्वोत्तर भारत (मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश) में मानसून की एंट्री हो चुकी है। आने वाले 2 से 3 दिनों में मानसून के ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसी के साथ ऐसी उम्मीद है कि अगले 48 घंटों में मुंबई में मॉनूसन दस्तक दे सकता है।

बाकी राज्यों में कब?

दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड और उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में मानसून के 5 जुलाई तक पहुंचने का अनुमान है।

देशभर में कैसा रहेगा मौसम
10 जून को पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान के साथ वर्षा का अनुमान है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी बौछारें पड़ेंगी।

उत्तर भारत में आंधी-पानी और पहाड़ों पर ओलावृष्टि
11 जून को  मैदानी इलाकों जैसे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 11 जून को मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। इन राज्यों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि (Hailstorm) की चेतावनी जारी की गई है। वहीं बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है।

12 से 14 जून तक का मौसम
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत (हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़) में 14 जून तक रुक-रुक कर धूलभरी आंधी और बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी रहेगा। 

IMD ने जारी किया अलर्ट

 IMD ने अगले 2 दिनों के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र (विदर्भ), हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और तटीय इलाकों (कोंकण-गोवा) में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!