क्या आपके कानों में भी सुनाई देती है घंटी, सीटी या साय-साय जैसी आवाज? अगर हां तो हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 11:26 AM

is there a ringing in your ears if you also hear strange noises be careful

क्या आपके कानों में भी अक्सर घंटी बजने, सीटी जैसी आवाज आने या साय-साय की गूंज सुनाई देती है? अगर हां, तो इसे मामूली समझकर इग्नोर न करें। चिकित्सा विज्ञान की भाषा में इसे 'टिनिटस' (Tinnitus) कहा जाता है। यह कोई साधारण समस्या नहीं बल्कि आपके शरीर के...

Tinnitus Symptoms : क्या आपके कानों में भी अक्सर घंटी बजने, सीटी जैसी आवाज आने या साय-साय की गूंज सुनाई देती है? अगर हां, तो इसे मामूली समझकर इग्नोर न करें। चिकित्सा विज्ञान की भाषा में इसे 'टिनिटस' (Tinnitus) कहा जाता है। यह कोई साधारण समस्या नहीं बल्कि आपके शरीर के भीतर छिपी किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। फोर्टिस अस्पताल (ग्रेटर नोएडा) के ENT विशेषज्ञ डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि आखिर ये आवाजें क्यों आती हैं और समय रहते इनसे कैसे बचा जा सकता है।

PunjabKesari

क्या है टिनिटस (Tinnitus)?

टिनिटस वह स्थिति है जिसमें व्यक्ति को कानों के अंदर लगातार गूंज, फुसफुसाहट या घंटी सुनाई देती है जबकि बाहर ऐसा कोई शोर नहीं होता। यह समस्या कभी भी शुरू हो सकती है और कुछ मामलों में यह बहरेपन का शुरुआती लक्षण भी हो सकती है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें: Bank Holidays February: फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

क्यों आती हैं ये डरावनी आवाजें?

  1. कान में मैल (Ear Wax) का जमाव: कान में ज्यादा मैल जमा होने से ध्वनि तरंगें अंदर नहीं जा पातीं जिससे कान के अंदर अजीब आवाजें गूंजने लगती हैं।

  2. उम्र का असर: बढ़ती उम्र के साथ कान की नसें कमजोर होने लगती हैं जिससे सुनने की क्षमता कम होती है और टिनिटस की समस्या बढ़ जाती है।

  3. तेज शोर का शौक: अगर आप लंबे समय तक हेडफोन पर तेज आवाज में गाने सुनते हैं या शोर-शराबे वाली जगह पर काम करते हैं तो कान की नसों को स्थायी नुकसान हो सकता है।

  4. ब्लड प्रेशर और बीमारियां: हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या थायराइड जैसी बीमारियां सीधे तौर पर कानों की नसों को प्रभावित करती हैं।

  5. दवाओं का साइड इफेक्ट: कुछ हैवी एंटीबायोटिक्स या दर्द निवारक दवाओं के ज्यादा सेवन से भी कानों में आवाज आने लगती है।

PunjabKesari

बचाव के लिए अपनाएं ये 4 आसान उपाय

  • आवाज कम रखें: हेडफोन या ईयरफोन का इस्तेमाल करते समय वॉल्यूम हमेशा 60% से कम रखें।

  • सावधानी से सफाई: कान में कोई भी नुकीली चीज या ईयरबड्स (Earbuds) गहराई तक न डालें। कान की ज्यादा सफाई भी नुकसानदेह हो सकती है।

  • नियमित चेकअप: यदि आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उसे कंट्रोल में रखें। बीपी बढ़ने पर कानों में गूंज बढ़ सकती है।

  • तनाव मुक्त जीवन: एक्सपर्ट्स के अनुसार ज्यादा मानसिक तनाव भी टिनिटस को ट्रिगर करता है। योग और संतुलित आहार से इसे कम किया जा सकता है।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!