Goosebumps Reason: अचानक खड़े हो जाते हैं रोंगटे? हो सकता है शरीर दे रहा हो कोई अहम चेतावनी! जानें क्या?

Edited By Updated: 12 Jan, 2026 12:29 PM

it s not just the cold behind goosebumps lies a dangerous signal from the body

अचानक ठंडी हवा का झोंका आने पर किसी भावुक फिल्म के सीन के दौरान या डर लगने पर आपने महसूस किया होगा कि आपकी त्वचा पर छोटे-छोटे दाने उभर आते हैं और बाल खड़े हो जाते हैं। जिसे हम आम भाषा में रोंगटे खड़े होना या Goosebumps कहते हैं वह असल में हमारे शरीर...

Goosebumps Reason : अचानक ठंडी हवा का झोंका आने पर किसी भावुक फिल्म के सीन के दौरान या डर लगने पर आपने महसूस किया होगा कि आपकी त्वचा पर छोटे-छोटे दाने उभर आते हैं और बाल खड़े हो जाते हैं। जिसे हम आम भाषा में रोंगटे खड़े होना या Goosebumps कहते हैं वह असल में हमारे शरीर की एक बेहद जटिल और बुद्धिमानी भरी प्रतिक्रिया है। वैज्ञानिक इसे केवल एक शारीरिक अहसास नहीं बल्कि हमारे पूर्वजों से विरासत में मिली एक सुरक्षा प्रणाली मानते हैं।

विज्ञान की नजर में: क्या है क्यूटिस एंसरिना?

वैज्ञानिक भाषा में रोंगटे खड़े होने को क्यूटिस एंसरिना (Cutis Anserina) कहा जाता है। हमारी त्वचा के नीचे हर बाल की जड़ में एक सूक्ष्म मांसपेशी होती है जिसे एरेक्टर पिली (Arrector Pili) कहते हैं। जब हम किसी खास परिस्थिति (ठंड, डर या भावना) में होते हैं तो हमारा नर्वस सिस्टम इन मांसपेशियों को सिकुड़ने का संकेत देता है। जैसे ही ये मांसपेशियां सिकुड़ती हैं, त्वचा का वह हिस्सा ऊपर उठ जाता है और बाल सीधा खड़ा हो जाता है। यह क्रिया हमारे नियंत्रण में नहीं होती।

PunjabKesari

पूर्वजों के लिए था सुरक्षा कवच

इंसानों के शरीर पर आज बाल बहुत कम हैं लेकिन लाखों साल पहले हमारे पूर्वजों के शरीर घने बालों से ढके थे। तब रोंगटे खड़े होना दो मुख्य उद्देश्यों को पूरा करता था। बाल खड़े होने से उनके बीच हवा की एक परत (Air insulation) फंस जाती थी जो कंबल की तरह शरीर की गर्मी को बाहर जाने से रोकती थी। खतरे के समय बाल खड़े होने से इंसान आकार में बड़ा और डरावना दिखता था। ठीक वैसे ही जैसे आज भी बिल्ली या कुत्ता खतरा महसूस होने पर अपने बाल फुला लेते हैं।

यह भी पढ़ें: दुल्हन को लेकर घर पहुंचा ही था दूल्हा, मगर सुहागरात पर ही हो गया 'वो वाला' कांड, सच सामने आते ही नई नवेली ने...

PunjabKesari

भावनाओं और गानों से क्यों आते हैं रोंगटे?

अक्सर कोई देशभक्ति का गाना या दिल को छू लेने वाला भाषण सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसका कारण हमारा सिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम है। जब दिमाग अत्यधिक उत्साह, डर या खुशी (Fight-or-Flight) महसूस करता है, तो शरीर में एड्रेनालाईन (Adrenaline) हार्मोन का स्राव बढ़ जाता है। यही हार्मोन बालों की मांसपेशियों को एक्टिव कर देता है जिससे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

PunjabKesari

सेहत के लिए भी है फायदेमंद

रिसर्च से पता चला है कि रोंगटे खड़े होना केवल एक सिग्नल नहीं है बल्कि इसके अन्य लाभ भी हैं:

  • त्वचा की नमी: इन मांसपेशियों के सिकुड़ने से ऑयल ग्रंथियां एक्टिव होती हैं जो त्वचा को सूखने से बचाने के लिए कुदरती तेल छोड़ती हैं।

  • बालों की ग्रोथ: हालिया शोध बताते हैं कि एरेक्टर पिली मांसपेशियां बालों की स्टेम सेल्स (Stem cells) से जुड़ी होती हैं जो बालों के विकास में मदद कर सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!