स्पेन ट्रेन हादसे में 39 मौतों पर भारत ने जताया शोक, जयशंकर ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ की कामना की

Edited By Updated: 19 Jan, 2026 07:00 PM

jaishankar offers condolences on spain train accident

स्पेन के अडामुज़ में हुए भीषण ट्रेन हादसे में 39 लोगों की मौत और 100 से अधिक के घायल होने पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गहरा शोक जताया। स्पेन सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर शोक और उच्चस्तरीय जांच के संकेत दिए हैं।

International Desk: स्पेन के कोर्डोबा शहर के पास अडामुज़ में हुए भीषण ट्रेन हादसे में 39 लोगों की मौत पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “स्पेन के कोर्डोबा के पास अडामुज़ में हुए दुखद ट्रेन हादसे के बारे में जानकर अत्यंत पीड़ा हुई। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

 

यह बयान उस समय आया जब रविवार दोपहर हाई-स्पीड ट्रेन के पटरी से उतरने से 39 लोगों की जान चली गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। स्पेन के प्रमुख अखबार एल पाइस के अनुसार, घायलों में से 48 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 12 की हालत गंभीर बनी हुई है। स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने हादसे के स्थल का दौरा करते हुए चेतावनी दी कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। बताया गया है कि दुर्घटना में दो ट्रेनें शामिल थीं एक इर्यो मलागा–मैड्रिड ट्रेन, जिसमें लगभग 300 यात्री सवार थे, और दूसरी अल्विया मैड्रिड–हुएलवा ट्रेन, जिसमें 184 यात्री यात्रा कर रहे थे।

 

हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने स्विट्ज़रलैंड में होने वाला वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का दौरा और विपक्षी नेता से मुलाकात रद्द कर दी है। वह सोमवार को दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे। वहीं, स्पेन के राजा और रानी मंगलवार को कोर्डोबा पहुंचकर पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। हुएलवा सिटी काउंसिल ने हादसे के पीड़ितों के सम्मान में तीन दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की है। सरकारी इमारतों पर झंडे आधे झुका दिए गए हैं और सान सेबेस्टियन फेस्टिवल को भी स्थगित कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों में बड़ी संख्या हुएलवा और आसपास के इलाकों के निवासियों की है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!