जम्मू कश्मीर सुरंग ढही: 3 और मजदूरों के शव बरामद, 6 अन्य की तलाश अभी भी जारी

Edited By Updated: 21 May, 2022 04:14 PM

jammu kashmir tunnel srinagar labour death tunnel

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा ढहने के बाद शनिवार को मलबे से तीन और मजदूरों के शव बरामद किए गए ,जिससे इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी...

 जम्मू: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा ढहने के बाद शनिवार को मलबे से तीन और मजदूरों के शव बरामद किए गए ,जिससे इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मलबे में नौ मजदूरों के दबे होने की आशंका थी जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए अभियान शनिवार सुबह प्रारंभ किया गया था। क्षेत्र में भूस्खलन होने के बाद शुक्रवार शाम को तलाश एवं बचाव अभियान रोक दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कई घंटे के सघन तलाश अभियान के बाद बचाव दल को दो शव बरामद हुए,उन्हें पास के अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बचाव दल को मलबे से एक और शव दिखाई दिया है,जिसे बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर रामबन में खूनी नाले के समीप राजमार्ग पर टी3 की सुरंग ढह गयी, जिससे एक मजदूर की मौत हो गयी थी,तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया था। वहीं, 9 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गयी थी। 

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को भूस्खलन के दौरान रामसू पुलिस थाने के प्रभारी नईमुल हक सहित 15 बचावकर्मी बाल बाल बचे। घटना के बाद बचाव अभियान को रोक दिया गया था। पहाड़ी से पत्थर गिरने ,भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण अभियान बंद रहा और इसे सुबह ही प्रारंभ किया जा सका।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!