JEE Main 2023 Result: जेईई मेन जनवरी सत्र के पेपर-2 का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Edited By rajesh kumar,Updated: 28 Feb, 2023 02:35 PM

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सत्र 1 के लिए पेपर 2 का परिणाम जारी कर दिया है। साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर की को भी रिलीज कर दी गई है।
एजुकेशन डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सत्र 1 के लिए पेपर 2 का परिणाम जारी कर दिया है। साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर की को भी रिलीज कर दी गई है। उम्मीदवार अपना जेईई मेन परिणाम और आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक आप यहां चेक कर सकते हैं।
गौरतलब है कि जेईई मेन सत्र 1 की पेपर 2 की परीक्षा 28 जनवरी को सेकेंड शिफ्ट में बी आर्क और बी प्लानिंग प्रोग्राम्स के लिए हुई थी। इस साल 46,000 से अधिक छात्रों ने जेईई मेन (JEE Main) बीआर्क और बीप्लानिंग पेपर के लिए आवेदन किया था। वहीं जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा 2023 के लिए कुल 9 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया था।
जेईई मेन यानी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2023 सत्र 1 परीक्षा का आयोजन जनवरी 2023 में किया गया था। जेईई मेन 2023 जनवरी सत्र की परीक्षा देश के भीतर 290 शहरों जबकि विदेश के 18 शहरों में आयोजित में की गई थी। फिलहाल रिजल्ट कैसे चेक करना है, इसके स्टेप्स नीचे साझा किए जा रहे हैं।
ऐसे चेक करें परिणाम
- सबसे पहले परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- अब JEE Main 2023 Result Paper 2 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
- सबमिट करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन के सामने होगा।
- इसे चेक कर लें या फिर डाउनलोड कर संभाल कर रख लें।
डायरेक्ट रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।
Related Story

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, 2 उग्रवादी गिरफ्तार, 9 पिस्तौल और ग्रेनेड समेत भारी हथियार...

'गड़बड़ी हुई है तो सभी परीक्षाएं रद्द करें', CGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व OSD की गिरफ्तारी के...

कनाडा में सपनों की उड़ान बनी अंतिम सफर, पायलट ट्रेनिंग के दौरान प्लेन क्रैश में 2 भारतीय छात्रों की...

झारखंड में बड़ा हादसा: दुमका में चेक डैम में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौ/त, इलाके में पसरा...

BRICS Summit: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या खुला रहेगा और क्या बंद? घर से बाहर निकलने से पहले...

दिल्ली के होटल में पायलट की संदिग्ध मौ'त, बेड पर पड़ा मिला श'व, 10 सितंबर को किया था चेक इन

मानसून सत्र के सत्रावसान में देरी पर जयराम रमेश ने सरकार पर साधा निशाना बोले- 'दाल में कुछ काला...

तमिलनाडु बजट सत्र में 79,219 करोड़ की विकास योजनाओं का ऐलान, विपक्ष ने उठाए वित्तीय दबाव पर सवाल

DUSU चुनाव परिणाम राहुल गांधी के मुंह पर 'करारा तमाचा', झूठ की राजनीति को खारिज किया गया : BJP

BRICS में घुसने को बेताब पाकिस्तान; भारत की सहमति के बिना नहीं हो सकती एंट्री, 2023 से लगा रहा...