Edited By Anu Malhotra,Updated: 12 Feb, 2026 04:59 PM

दुनिया के सबसे बदनाम रईसों में शुमार jeffrey epstein की जिंदगी के काले पन्ने जैसे-जैसे खुल रहे हैं, एक महिला का नाम बार-बार सुर्खियों में आ रहा है। यह वह शख्स है जिसे epstein ने साल 2019 में जेल के भीतर सुसाइड करने से चंद घंटे पहले फोन किया था। जब...
इंटरनेशनल डेस्क: दुनिया के सबसे बदनाम रईसों में शुमार jeffrey epstein की जिंदगी के काले पन्ने जैसे-जैसे खुल रहे हैं, एक महिला का नाम बार-बार सुर्खियों में आ रहा है। यह वह शख्स है जिसे epstein ने साल 2019 में जेल के भीतर सुसाइड करने से चंद घंटे पहले फोन किया था। जब पूरी दुनिया epstein की दरिंदगी के खिलाफ खड़ी थी और उसके करीबी साथ छोड़ रहे थे, तब भी 'Karyna Shuliak' नाम की यह महिला उसके सबसे नजदीक थी।

बेलारूस की डेंटिस्ट पर दिल हार बैठा था अरबपति कैरीना और एपस्टीन की मुलाकात साल 2010 में बेलारूस की राजधानी मिन्स्क में हुई थी। उस वक्त कैरीना की उम्र महज 20 साल थी। jeffrey epstein इस युवा महिला से इतना प्रभावित हुआ कि उसने कैरीना को अमेरिका लाने और वहां बसने में पूरी जान लगा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैरीना अमेरिका में डेंटिस्ट बनना चाहती थीं, लेकिन कोलंबिया यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज में उन्हें दाखिला नहीं मिल पा रहा था।
डोनेशन का खेल और रसूख से दिलाया एडमिशन अपनी प्रेमिका को डॉक्टर बनाने के लिए epstein ने अपने पैसे और रसूख का जमकर इस्तेमाल किया। उसने यूनिवर्सिटी को 50 लाख से लेकर 1 करोड़ डॉलर तक का दान देने का लालच दिया। नतीजा यह हुआ कि कॉलेज के डीन से लेकर बड़े अधिकारियों ने नियम कायदे ताक पर रख दिए। कैरीना के लिए अलग से स्टडी प्लान बनाया गया और उन्हें वो तमाम सुविधाएं दी गईं जो एक सामान्य छात्र के लिए मुमकिन नहीं थीं। दस्तावेजों के मुताबिक, epstein ने कैरीना की पढ़ाई की फीस के तौर पर ही करीब 5 करोड़ रुपये (6.31 लाख डॉलर) चुकाए थे।
वसीयत में हीरे की अंगूठी और अरबों की दौलत epstein ने अपनी मौत से सिर्फ दो दिन पहले अपनी आखिरी वसीयत पर दस्तखत किए थे। इस वसीयत में Karyna Shuliak का नाम सबसे ऊपर था। उसने कैरीना के लिए 100 मिलियन डॉलर (करीब 850 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम राशि और अपनी 33 कैरेट की बेशकीमती हीरे की अंगूठी छोड़ी थी।

आखिरी बातचीत का राज जेल की सलाखों के पीछे जब epstein अपनी अंतिम घड़ियां गिन रहा था, तब उसने कैरीना को ही फोन लगाया। हालांकि उस बातचीत में क्या हुआ, यह आज भी एक रहस्य है, लेकिन यह साफ है कि Karyna epstein के साम्राज्य की सबसे बड़ी वारिस और उसके राजों की राजदार थी। आज 36 साल की हो चुकी कैरीना न्यूयॉर्क में गुमनाम जिंदगी बिता रही हैं, लेकिन epstein की फाइलों ने एक बार फिर उन्हें दुनिया के सामने लाकर खड़ा कर दिया है।