बेटी के ब्याह से पहले प्रेमी संग फरार हुई कलयुगी मां, सोशल मीडिया पर पोस्ट की अपनी शादी की तस्वीर

Edited By Updated: 09 Jun, 2026 11:32 PM

kaliyuga mother eloped with her lover before her daughter s wedding

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बेटी की सगाई से कुछ दिन पहले ही मां प्रेमी के साथ फरार हो गई और उसके साथ ब्याह रचा लिया।

मुंबईः महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बेटी की सगाई से कुछ दिन पहले ही मां प्रेमी के साथ फरार हो गई और उसके साथ ब्याह रचा लिया। पुलिस के अनुसार, महिला के दूसरे पति ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर पोस्ट की, जिसके बाद लड़की (जिसकी सगाई होनी थी) के पिता ने पुलिस से संपर्क किया और तस्वीर हटवाने का अनुरोध किया।

पुलिस ने बताया कि महिला पिछले कुछ महीनों से अपने परिवार के साथ नहीं रह रही थी। इस दौरान दुल्हन का पिता अकेले ही अपनी बेटियों की परवरिश कर रहा था। वह आगामी सगाई समारोह और शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था।

पिता के अनुरोध पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया, प्रेमी को बुलाया और उसे अपने मोबाइल से शादी का 'स्टेटस' हटाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि दुल्हन के पिता ने इस घटना के संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!