कर्नाटक: मर्सिडीज बेंज की चपेट में आने से एक महिला की मौत, नशे में गाड़ी चला रहा था युवक

Edited By Updated: 05 Nov, 2024 02:57 PM

karnataka a woman died after being hit by a mercedes benz

बेंगलुरु में कथित रूप से एक युवक द्वारा नशे में चलाई जा रही एक गाड़ी (मर्सिडीज बेंज) से टक्कर लगने के बाद 30 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक धनुष (20) को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नेशनल डेस्क: बेंगलुरु में कथित रूप से एक युवक द्वारा नशे में चलाई जा रही एक गाड़ी (मर्सिडीज बेंज) से टक्कर लगने के बाद 30 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक धनुष (20) को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सड़का पार कर रही थी महिला 
पुलिस के मुताबिक शनिवार को व्यस्त मैसुरू रोड पर केंगरी टीटीएमसी (ट्रैफिक एंड ट्रांजिट मैनेजमेंट सेंटर) के पास संध्या ए एस (30) सड़क पार कर रही थी, उसी दौरान एक कार ने उसे टक्कर मार दी और फिर वह कार एक मोटरसाइकिल से भी टकरा गई।

लोगों ने पकड़कर पीटा 
पुलिस के अनुसार इस हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भागने लगा लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसे कथित रूप से पीट दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल महिला और मोटरसाइकिल सवार सैयद अरबाज (23) को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां संध्या को मृत घोषित कर दिया गया तथा अरबाज के मामूली जख्म का उपचार किया गया।

उन्होंने प्राथमिकी जांच के आधार पर कहा कि आरोपी चालक की ‘अल्कोमीटर' जांच से पता चला कि उसने शराब पी रखी है। धनुष के पिता निजी बस ट्रैवल कंपनी चलाते हैं। एक यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!