Karnataka: घर पर बुलाया, मारपीट की, उडुपी में छात्रा पर बनाया जबरन इस्लाम अपनाने का दबाव

Edited By Updated: 03 Sep, 2024 11:18 PM

karnataka forced to convert to islam on a student in udupi

कर्नाटक के उडुपी में एक मेडिकल छात्र को एक सहपाठी पर हमला करने और उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है

उडुपीः कर्नाटक के उडुपी में एक मेडिकल छात्र को एक सहपाठी पर हमला करने और उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उडुपी पुलिस ने यह जानकारी दी। मणिपाल पुलिस थाने में मिली एक गुमनाम शिकायत के अनुसार मोहम्मद दानिश खान (27) की हिंदू समुदाय की एक सहपाठी से दोस्ती हो गई थी। उसने कथित तौर पर 11 मार्च को उसे घर बुलाया और उसके साथ मारपीट की।

शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि खान ने उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहा था और ऐसा न करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। छात्रा ने कहा कि तब से लेकर 28 अगस्त तक, जब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करने का निर्णय लिया, उसे खान लगातार फोन कर रहा था और वह उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहा था। खान राजस्थान का रहने वाला है और यहां मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!