केजरीवाल ने गाया मंगल गीत, वीडियो हुआ Viral

Edited By Updated: 10 Sep, 2017 03:29 PM

kejriwal sang mangal song

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं इन दिनों उनका एक गाना सोशल मीडिया पर...

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं इन दिनों उनका एक गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ‘सबका मंगल होय रे’ भजन गा रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 695 रीट्वीट और 2300 लोग लाइक कर चुके हैं। दरअसल इस वीडियो को राम कुमार झा ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है, जो दिल्ली सरकार में एक मंत्री के सलाहकार हैं।


 इस वीडियो को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि क्षमावाणी पर्व के अवसर पर मंगल मैत्री का गान-सबका मंगल हो जरूर सुनें। वहीं इस गाने के वायरल होने के बाद ट्विटर यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि लगता है केजरीवाल खुद के लिए मंगल गान गा रहे हैं पर दोबारा मौका नहीं मिलने वाला। चाहे रो के गाओ या खुश होके। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कितना ड्रामेबाज है यह शख्स, इसे तो हॉलीवुड जॉइन करना चाहिए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!