Khel Ratna Award 2024: मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को ध्यानचंद्र और 32 को अर्जुन अवार्ड

Edited By Updated: 02 Jan, 2025 03:57 PM

khel ratna award 2024 manu gukesh harmanpreet and praveen

17 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में खेल जगत के तमाम सितारे शामिल होंगे। राष्ट्रपति भवन में होने वाला यह सम्मान समारोह भारतीय खेल इतिहास के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा।

नेशनल डेस्क : युवा एवं खेल मंत्रालय ने 2024 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस बार के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की सूची में कई बड़े और चर्चित नाम शामिल हैं। इनमें ओलंपिक डबल मेडलिस्ट मनु भाकर, शतरंज विश्व चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार शामिल हैं। सम्मान समारोह 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में दोपहर 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

PunjabKesari
खेल रत्न विजेताओं की गौरवगाथा
* मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में शूटिंग में दो पदक जीतकर इतिहास रचा। वह एक ही ओलंपिक में दो अलग-अलग इवेंट्स में पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं।
* डी गुकेश ने शतरंज में एक नया अध्याय लिखा। वह महज 18 साल की उम्र में विश्व शतरंज चैंपियन बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। उनकी इस ऐतिहासिक जीत ने भारत का नाम वैश्विक मंच पर ऊंचा किया।
* हरमनप्रीत सिंह ने अपनी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। यह लगातार दूसरा अवसर था जब भारत ने ओलंपिक्स में हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
* पैरालंपिक हाई-जम्पर प्रवीण कुमार ने टी64 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया। उनकी यह जीत पैरालंपिक खेलों में भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाती है।

PunjabKesari
अन्य सम्मान और पुरस्कार
खेल मंत्रालय ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 32 खिलाड़ियों को चुना है, जिनमें 17 पैरा एथलीट शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को भी 17 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, 3 कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा जाएगा। लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए पैरालंपिक में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत राजाराम पेटकर को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने  साल 1972 में जर्मनी के हीडलबर्ग में 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।

PunjabKesari
कोचिंग में योगदान
पूर्व निशानेबाज और कोच दीपाली देशपांडे को भी द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस पर उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। यह सिर्फ मेरी उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन निशानेबाजों की उपलब्धि है, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।"

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!