UGC Guidelines 2026: SC, ST, OBC और EWS कैटेगरी का आपकी यूनिवर्सिटी/ कॉलेज में कितना है कोटा? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 31 Jan, 2026 01:07 PM

latest reservation percentages 2026 sc st obc and ews quota list

भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों (HEIs) में जातिगत भेदभाव को जड़ से खत्म करने के लिए UGC Regulations, 2026 लागू कर दिए गए हैं। इन नियमों के तहत अब हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एक 'इक्वल अपॉर्चुनिटी सेंटर' (EOC) और 'इक्विटी कमेटी' बनाना जरुरी  होगा।

नेशनल डेस्क: भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों (HEIs) में जातिगत भेदभाव को जड़ से खत्म करने के लिए UGC Regulations, 2026 लागू कर दिए गए हैं। इन नियमों के तहत अब हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एक 'इक्वल अपॉर्चुनिटी सेंटर' (EOC) और 'इक्विटी कमेटी' बनाना जरुरी  होगा।

क्या हैं UGC के नए नियम?

UGC ने साफ किया है कि कैंपस में किसी भी छात्र, शिक्षक या स्टाफ के साथ उनकी जाति के आधार पर भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

PunjabKesari

आरक्षण का मौजूदा ढांचा

भारत के संविधान में सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था है। वर्तमान में शिक्षा क्षेत्र में आरक्षण का गणित कुछ इस प्रकार है:

श्रेणी

आरक्षण%

अनुसूचित जाति (SC)

15%

अनुसूचित जनजाति (ST)

7.5%

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

27%

कुल (संवैधानिक कोटा)

49.5%

आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS)

10%

इंदिरा साहनी केस और 50% की सीमा:

1992 के ऐतिहासिक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण की अधिकतम सीमा 50% तय की थी। हालांकि, 2019 में आए EWS आरक्षण (10%) को कोर्ट ने इस सीमा से अलग रखते हुए संवैधानिक रूप से वैध माना है।

बढ़ते नामांकन: क्या कहते हैं आंकड़े?

शिक्षा मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट (AISHE) के अनुसार, पिछले एक दशक में आरक्षित वर्गों की भागीदारी में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।

  • वर्ष 2014-15 के मुकाबले 2024-25 तक SC, ST और OBC छात्रों के नामांकन में भारी उछाल आया है।

  • उच्च शिक्षा में इन वर्गों के छात्रों की कुल संख्या अब लगभग 4.13 करोड़ तक पहुंच गई है।

विरोध का स्वर: जहां एक तरफ इन नियमों को सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, वहीं कुछ छात्र संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। उनका तर्क है कि इससे कैंपस में विभाजन बढ़ सकता है और 'जनरल कैटेगरी' के छात्रों के लिए अलग सुरक्षा तंत्र की कमी है। फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट ने इन नए नियमों पर केंद्र और UGC से जवाब मांगा है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!