Edited By Parveen Kumar,Updated: 13 May, 2026 07:42 PM

BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं और मीडिया संस्थानों व यूट्यूबर्स की आवाज दबाई जा रही है।
नेशनल डेस्क : BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं और मीडिया संस्थानों व यूट्यूबर्स की आवाज दबाई जा रही है।
तरुण चुघ ने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के कई पुलिस थानों में धमाके हो चुके हैं, पंजाब पुलिस मुख्यालय पर रॉकेट लॉन्चर से हमला हुआ और धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया गया। इसके अलावा कई पुलिसकर्मियों की जान भी गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ड्रग माफिया पर कोई नियंत्रण नहीं है और भ्रष्टाचार अब व्यवस्था का हिस्सा बन चुका है। चुघ ने कहा कि पंजाब की जनता सरकार से नाराज है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।