Edited By Anu Malhotra,Updated: 09 May, 2026 12:49 PM

LIC Smart Pension Plan: अगर आप भी रिटायरमेंट के बाद नियमित आय की प्लान करना चाहते है तो भारतीय जीवन बीमा निगम यानी Life Insurance Corporation of India की लोकप्रिय योजना LIC Smart Pension Plan आपके लिए शानदार विकल्प है। यह एक Immediate Annuity Plan...
LIC Smart Pension Plan: अगर आप भी रिटायरमेंट के बाद नियमित आय की प्लान करना चाहते है तो भारतीय जीवन बीमा निगम यानी Life Insurance Corporation of India की लोकप्रिय योजना LIC Smart Pension Plan आपके लिए शानदार विकल्प है। यह एक Immediate Annuity Plan है, यानी इसमें एकमुश्त रकम जमा करने के बाद तुरंत पेंशन मिलना शुरू हो जाता है। योजना बाजार से जुड़ी नहीं है, इसलिए शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर निवेश पर नहीं पड़ता।
क्या है LIC Smart Pension Plan?
इस योजना में निवेशक एक बार पैसा जमा करता है और उसके बदले उसे जीवनभर तय पेंशन मिलती रहती है। यह योजना खास तौर पर रिटायर कर्मचारियों, सीनीयर नागरिकों और ऐसे लोगों के लिए बनाई गई है जो नियमित आय चाहते हैं। पॉलिसी को व्यक्ति अकेले या पति-पत्नी के संयुक्त नाम पर भी ले सकता है।
कितना करना होगा निवेश?
इस योजना में न्यूनतम निवेश करीब 1 लाख रुपये से शुरू होता है, जबकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं है। निवेशक अपनी जरूरत और क्षमता के अनुसार राशि जमा कर सकता है।
पेंशन लेने के विकल्प
पॉलिसीधारक अपनी सुविधा के अनुसार पेंशन प्राप्त करने का तरीका चुन सकता है:
हर महीने
हर तीन महीने
हर छह महीने
सालाना
इसके अलावा पेंशन राशि को हर साल बढ़ाने का विकल्प भी उपलब्ध है।
अतिरिक्त सुविधाएं
योजना में कुछ खास विकल्प भी दिए जाते हैं, जैसे:
हर साल 3% या 6% तक पेंशन बढ़ाने का विकल्प
मृत्यु के बाद निवेश की गई राशि परिवार को वापस मिलने की सुविधा
संयुक्त पॉलिसी में पति या पत्नी को लाभ जारी रहने का प्रावधान
हर महीने 10,000 रुपये से ज्यादा पेंशन कैसे?
अगर कोई व्यक्ति इस योजना में लगभग 20 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करता है, तो अनुमानित तौर पर उसे सालाना करीब 1.36 लाख रुपये तक पेंशन मिल सकती है। इसी आधार पर- मासिक पेंशन लगभग 10,880 रुपये, तिमाही करीब 32,980 रुपये, छह महीने में करीब 66,640 रुपये मिल सकते हैं। हालांकि वास्तविक पेंशन राशि उम्र, चुने गए विकल्प और पॉलिसी की शर्तों पर निर्भर करती है।