Bitcoin ने मचाया धमाल, $80,000 के पार, पहुंचा तीन महीने के हाई पर

Edited By Updated: 04 May, 2026 05:51 PM

bitcoin takes the market by storm surpasses 80 000

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने तीन महीने का उच्च स्तर छू लिया है। सोमवार को एशियाई कारोबार के दौरान यह 80,000 डॉलर के आंकड़े को पार करते हुए करीब 80,393 डॉलर तक पहुंच गया, जो जनवरी के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले बिटक्वाइन ने...

बिजनेस डेस्कः दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने तीन महीने का उच्च स्तर छू लिया है। सोमवार को एशियाई कारोबार के दौरान यह 80,000 डॉलर के आंकड़े को पार करते हुए करीब 80,393 डॉलर तक पहुंच गया, जो जनवरी के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले बिटक्वाइन ने पिछले साल अक्टूबर ने 1,26,000 डॉलर का रिकॉर्ड बनाया था। उसके बाद इसमें गिरावट आनी शुरु हुई और गिरते-गिरते यह 60,000 डॉलर तक आ गया था।

अन्य क्रिप्टोकरेंसी में भी तेजी

सिर्फ बिटकॉइन ही नहीं, बल्कि दूसरी क्रिप्टोकरेंसी जैसे Ethereum में भी बढ़त देखने को मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तेजी कई वजहों से आई है, जिसमें शेयर बाजार की मजबूती और बड़े निवेशकों की बढ़ती रुचि शामिल है।

एशियाई शेयर बाजारों में भी इस समय अच्छी तेजी देखी जा रही है। टेक कंपनियों के बेहतर नतीजों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। जब शेयर बाजार मजबूत होता है, तो इसका असर क्रिप्टो मार्केट पर भी पड़ता है, क्योंकि निवेशक ज्यादा जोखिम लेने के लिए तैयार हो जाते हैं। 

बिटकॉइन में बढ़ा निवेश

इसके अलावा, हाल ही में बिटकॉइन से जुड़े एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में भारी निवेश आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ एक दिन में करीब 630 मिलियन डॉलर का निवेश हुआ। इससे यह साफ होता है कि बड़े संस्थागत निवेशक भी अब क्रिप्टोकरेंसी में दिलचस्पी ले रहे हैं, जो बाजार को मजबूती देता है।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!