'भगवान राम जंगल में करते थे मांसाहार', NCP नेता जितेंद्र आव्हाड का विवादित बयान

Edited By Updated: 04 Jan, 2024 06:31 AM

lord ram used to eat non vegetarian food in the forest  jitendra awhad

शरद पवार गुट के एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है।जितेंद्र आव्हाड ने विवादित बयान देते हुए कहा कि राम हमारे हैं और वह बहुजन हैं। राम शाकाहारी नहीं, मांसाहारी थे।

नेशनल डेस्कः शरद पवार गुट के एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है।जितेंद्र आव्हाड ने विवादित बयान देते हुए कहा कि राम हमारे हैं और वह बहुजन हैं। राम शाकाहारी नहीं, मांसाहारी थे। वे शिकार करके खाते थे। अब उनके इस बयान को लेकर बीजेपी और अजित गुट के नेताओं में नाराजगी है। अजिट गुट की एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में आव्हाड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

दरअसल, जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि राम हमारे हैं, बहुजन के हैं। राम शिकार करके खाते थे। आप चाहते हैं कि हम शाकाहारी बन जाएं, लेकिन हम राम को अपना आदर्श मानते हैं और मटन खाते हैं। यह राम का आदर्श है। वह शाकाहारी नहीं बल्कि मांसाहारी थे। 14 साल तक जंगल में रहने वाला व्यक्ति शाकाहारी भोजन की तलाश में कहां जाएगा? ये सही या गलत? मैं हमेशा सही कहता हूं। 

वहीं एनसीपी नेता ने शिरडी में शरद पवार गुट के नेताओं की एक बैठक बुलाई गई बैठक में ये बड़े आरोप लगाए हैं। आव्हाण ने कहा कि भगवान राम को शाकाहारी बताकर लोगों पर शाकाहार का दबाव डालना सही नहीं है।

महाराष्ट्र में मांस और मदिरा पर एक दिन के प्रतिबंध की मांग के बाद बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी विधायक राम कदम ने 22 जनवरी को शराब, मांस पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे से पूरे राज्य में शराब और मांस पर एक दिन का प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!