जंगली हाथियों ने महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट, मची अफरा-तफरी

Edited By Updated: 08 Dec, 2025 11:33 PM

woman crushed to death by wild elephant in jharkhand s khunti

झारखंड के खूंटी जिले में सोमवार को जंगली हाथियों के झुंड ने 60 वर्षीय एक महिला को कुचलकर मार डाला। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। मृतक की पहचान रनिया थाना क्षेत्र के डिगरी डहुटोली गांव निवासी मरियम कोनगादी के रूप में की गई है। रनिया पुलिस थाने के...

नेशनल डेस्क: झारखंड के खूंटी जिले में सोमवार को जंगली हाथियों के झुंड ने 60 वर्षीय एक महिला को कुचलकर मार डाला। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। मृतक की पहचान रनिया थाना क्षेत्र के डिगरी डहुटोली गांव निवासी मरियम कोनगादी के रूप में की गई है। रनिया पुलिस थाने के प्रभारी विकास कुमार जयसवाल ने कहा, "जंगली हाथियों के झुंड ने पीड़ित को कुचलकर मार डाला।

मृतक का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, खूंटी में किया गया। शव को परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है।'' उन्होंने बताया कि घटना देर रात करीब दो बजे की है जब पीड़िता अपने घर से बाहर निकली और धान के खेतों की ओर गई।

वन रक्षक अविनाश लुगुन ने बताया कि घटना के तुरंत बाद वन विभाग ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को 50 हजार रुपये का चेक सौंपा। शेष 3.50 लाख रुपये का मुआवजा कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दिया जाएगा। हाथी के हमले में मौत होने पर राज्य सरकार पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा देती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!