लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने एनसीसी के नए महानिदेशक का कार्यभार संभाला

Edited By Updated: 27 Sep, 2021 10:50 PM

lt gen gurbirpal singh takes over as new director general of ncc

लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने सोमवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के नए महानिदेशक का कार्यभार संभाला। उन्होंने ऐसे समय एनसीसी की कमान संभाली है जब रक्षा मंत्रालय इसे संस्था को और ज्यादा

नई दिल्लीः लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने सोमवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के नए महानिदेशक का कार्यभार संभाला। उन्होंने ऐसे समय एनसीसी की कमान संभाली है जब रक्षा मंत्रालय इसे संस्था को और ज्यादा प्रासंगिक बनाने का प्रयास कर रही है। 
PunjabKesari
लेफ्टिनेंट जनरल सिंह को 1987 में पैराशूट रेजिमेंट में कमीशन मिला था। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला, राष्ट्रीय सैन्य अकादमी, देहरादून और एनसीसी में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने नगालैंड और सियाचिन ग्लेशियर पर कंपनी कमांडर के रूप में सेवाएं दी हैं। उन्होंने कश्मीर में ‘स्पेशल फोर्सेज' की एक बटालियन और नियंत्रण रेखा पर इन्फेंट्री डिवीजन की कमान भी संभाली है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!