Maharashtra: केकड़े पकड़ते समय रास्ता भटके 5 लड़के, रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन...ऐसे निकाले गए जंगल से बाहर

Edited By Updated: 06 Jul, 2024 11:32 AM

maharashtra 5 boys lost their way while catching crabs

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पहाड़ी पर केकड़े पकड़ने के दौरान रास्ता भटके 5 लड़कों को कई राहत एजेंसियों ने शुक्रवार रात भर चले संयुक्त अभियान के बाद बचा लिया। अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान सात घंटे तक चला। पांचों लड़कों में से 3 भाई हैं और...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पहाड़ी पर केकड़े पकड़ने के दौरान रास्ता भटके 5 लड़कों को कई राहत एजेंसियों ने शुक्रवार रात भर चले संयुक्त अभियान के बाद बचा लिया। अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान सात घंटे तक चला। पांचों लड़कों में से 3 भाई हैं और अधिकतर की उम्र लगभग 12 साल है।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (RDMC) के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा, ‘‘आजाद नगर इलाके में दरगाह गली के 5 लड़के शाम करीब पांच बजे केकड़े पकड़ने के लिए मुंब्रा पहाड़ी पर स्थित खादी मशीन नामक इलाके में गए थे, लेकिन वे रास्ता भटक गए। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया। उस समय वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उन्हें मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना, लेकिन वे उन्हें ढूंढ नहीं पाए। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी।''

कड़ी मशक्कत के बाद बचाई गई पांचों लड़कों की जान
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद RDMC, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), अग्निशमन विभाग और अन्य कर्मियों ने लड़कों को ढूंढने के लिए रात भर तलाश अभियान चलाया। तड़वी ने कहा, ‘‘बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि टीम के सदस्यों को अंधेरे और बारिश के बीच खतरनाक पहाड़ी पर चढ़ना पड़ा। देर रात 3 बजे लड़कों को बचा लिया और उन्हें उनके माता-पिता के पास पहुंचा दिया गया।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!