Dhoni Retirement: धोनी रिटायरमेंट पर CSK ने किया खुलासा, बताया- IPL 2026 में माही खेलेंगे या नहीं?

Edited By Updated: 17 May, 2025 02:29 PM

mahendra singh dhoni chennai super kings csk dhoni retirement ipl 2026

महेंद्र सिंह धोनी-एक ऐसा नाम जो सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि एक भावना है, खासकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए। 43 साल की उम्र में भी जब ज्यादातर खिलाड़ी रिटायरमेंट की राह देख रहे होते हैं, धोनी अभी भी मैदान पर डटे हुए हैं। लेकिन आईपीएल 2025...

नेशनल डेस्क: महेंद्र सिंह धोनी-एक ऐसा नाम जो सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि एक भावना है, खासकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए। 43 साल की उम्र में भी जब ज्यादातर खिलाड़ी रिटायरमेंट की राह देख रहे होते हैं, धोनी अभी भी मैदान पर डटे हुए हैं। लेकिन आईपीएल 2025 में चेन्नई का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है-क्या ये धोनी का आखिरी सीजन होगा?

धोनी के भविष्य को लेकर उठ रहे हैं सवाल
धोनी की कप्तानी में CSK ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है, लेकिन इस बार टीम की रफ्तार धीमी रही। खुद धोनी का फॉर्म भी कुछ खास नहीं रहा, जिससे टीम में उनकी मौजूदगी पर चर्चा शुरू हो गई है। इसके बावजूद 'थाला' के चाहने वालों का जोश कम नहीं हुआ। फैंस की निगाहें अब टीम के बचे दो मुकाबलों पर नहीं, बल्कि धोनी के फैसले पर टिकी हैं-क्या वो अगली बार फिर पीली जर्सी में नजर आएंगे?

रिपोर्ट से जगी उम्मीद
एक रिपोर्ट ने CSK और धोनी फैंस के बीच नई उम्मीद जगा दी है। रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइजी के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि धोनी अभी भी टीम को पूरी तरह छोड़ने के मूड में नहीं हैं। उनका अनुभव और नेतृत्व क्षमता टीम के लिए अब भी बेहद अहम मानी जा रही है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि धोनी आईपीएल 2026 में भी मैदान पर उतर सकते हैं।

धोनी ने खुद क्या कहा था?
इस सीजन के एक मुकाबले के बाद जब धोनी से रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार नहीं किया लेकिन ये भी साफ किया कि इस पर वह बाद में फैसला लेंगे। धोनी ने यह भी बताया कि उनका अगला कदम उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

क्या फिर दिखेगा ‘फिनिशर’ का जलवा?
धोनी की वापसी या विदाई को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अगर उन्होंने आईपीएल 2026 के लिए खेलने का फैसला किया, तो यह न केवल क्रिकेट की दुनिया में बड़ा पल होगा, बल्कि करोड़ों फैंस के लिए एक और जश्न की वजह भी बनेगा।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!