Delhi Encounter: प्रहलादपुर में मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार

Edited By Updated: 07 May, 2026 11:12 AM

delhi wanted criminal arrested after encounter in prahladpur

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी सुनील उर्फ शेट्टी उर्फ देवा (50) को बुधवार देर रात एक डीडीए पार्क के पास से...

Delhi Encounter : दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी सुनील उर्फ शेट्टी उर्फ देवा (50) को बुधवार देर रात एक डीडीए पार्क के पास से पकड़ा गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सुनील को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। वह इस साल की शुरुआत में दर्ज लूट और गैर-इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। 

अधिकारी ने बताया, जब पुलिस टीम ने बुधवार रात करीब 10 बजे उसे रोका तो आरोपी ने कथित तौर पर कर्मियों पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक गोली उसके बाएं पैर में लगी।उन्होंने कहा कि सुनील गोविंदपुरी पुलिस थाने का सूचीबद्ध बदमाश है और 1999 से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि सुनील के खिलाफ दिल्ली भर में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और शस्त्र कानून से जुड़े 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं और सात मामलों में उसे दोषी ठहराया जा चुका है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!