मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: जबरन वसूली में शामिल 4 उग्रवादी गिरफ्तार

Edited By Updated: 08 Feb, 2026 11:13 AM

major action by security forces in manipur 4 militants involved in extortion

सुरक्षा बलों ने मणिपुर घाटी के विभिन्न जिलों से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को वसूली की गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में यह भी कहा कि सुरक्षा बलों ने शनिवार...

नेशनल डेस्क: सुरक्षा बलों ने मणिपुर घाटी के विभिन्न जिलों से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को वसूली की गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में यह भी कहा कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को तेंगनुपाल जिले में भारत-म्यांमा सीमा के पास यांगौबुंग क्षेत्र से एक मोर्टार और दो आईईडी बरामद किए। बरामद विस्फोटकों को बम निरोधक दल ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।

पुलिस ने बताया कि जबरन वसूली के आरोप में शनिवार को इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से प्रतिबंधित संगठन प्रीपैक के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित संगठन केवाईकेएल के एक कार्यकर्ता को शनिवार को काकचिंग जिले के काकचिंग लमखाई इलाके से गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित यूएनएलएफ (के) के एक सदस्य को शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले के कंचिपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि राज्य में वसूली और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए खुफिया जानकारी के आधार पर व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान, घेराबंदी और खोज अभियान जारी हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!