बंगाल में ममता बनर्जी ने भवानीपुर से भरा नामांकन, शुभेंदु अधिकारी से फिर होगा आमना-सामना

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 01:30 PM

mamata banerjee files nomination from bhawanipur in bengal

पश्चिम बंगाल की CM और TMC की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए ममता बनर्जी ने 'सर्वे बिल्डिंग' पहुंचकर अपना पर्चा भरा। इस बार भी भवानीपुर की सीट पर देश...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की CM और TMC की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए ममता बनर्जी ने 'सर्वे बिल्डिंग' पहुंचकर अपना पर्चा भरा। इस बार भी भवानीपुर की सीट पर देश की नज़रें टिकी हैं, क्योंकि यहाँ ममता बनर्जी का मुकाबला एक बार फिर उनके पुराने प्रतिद्वंद्वी और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से होने जा रहा है।

नंदीग्राम की टीस और भवानीपुर का रण

राजनीतिक गलियारों में इस मुकाबले को 2021 के 'नंदीग्राम संघर्ष' के दोहराव के रूप में देखा जा रहा है। 2021 के चुनावों में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को 1,956 वोटों से मात दी थी। हालांकि, बाद में ममता बनर्जी ने भवानीपुर उपचुनाव जीतकर अपनी सीट सुरक्षित की थी। इस बार भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम, दोनों ही सीटों से मैदान में उतारकर मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया है। शुभेंदु अधिकारी ने अपना नामांकन 2 अप्रैल को ही दाखिल कर दिया था, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य उनके साथ मौजूद थे।

प्रमुख चुनावी मुद्दे और रणनीति

ममता बनर्जी अपने रैलियों में भाजपा को बंगाल की संस्कृति के लिए 'बाहरी' बता रही हैं। उन्होंने 'मछली और भात' (Egg and Fish) जैसे प्रतीकों के जरिए बंगाली पहचान पर जोर दिया है। TMC के चुनाव अभियान के केंद्र में ये मुद्दे हैं:

  • लक्ष्मी भंडार योजना: सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹1,500, SC/ST महिलाओं को ₹1,700 और बेरोजगार युवाओं को ₹1,500 प्रति माह देने का वादा।

  • 10 संकल्प: ममता बनर्जी ने अपने घोषणापत्र के '10 संकल्पों' के जरिए विकास का रोडमैप पेश किया है।

  • प्रवासियों का मुद्दा: अन्य राज्यों में बंगाली भाषी श्रमिकों पर होने वाले हमलों को लेकर भी ममता भाजपा पर हमलावर हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!