ममता ने सभी दलों से 2024 के लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा से लड़ने का आग्रह किया

Edited By Updated: 29 Mar, 2023 09:21 PM

mamata urges all parties to fight bjp unitedly in 2024 lok sabha elections

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को देश के सभी राजनीतिक दलों से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा से लड़ने का आग्रह किया।

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को देश के सभी राजनीतिक दलों से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा से लड़ने का आग्रह किया। बनर्जी ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी सभी धर्मों के लोगों को भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के वास्ते एकजुट होना चाहिए।

उन्होंने कहा 2024 के संसदीय चुनाव में देश के नागरिकों और भाजपा के बीच की लड़ाई होगी। राज्य के प्रति केंद्र सरकार के कथित भेदभावपूर्ण रवैये के विरोध में कोलकाता में दो दिवसीय धरना शुरू करने वाली तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने भाजपा को ‘दुशासन' करार देते हुए कहा कि इसने ‘‘एलआईसी और एसबीआई को बेचकर देश को बर्बाद कर दिया है।'' उन्होंने कहा, ‘‘भारत में हर राजनीतिक दल को इस भाजपा सरकार को हटाने के लिए एकजुट होना चाहिए। ‘दुशासन' भाजपा को हटाओ और देश के आम आदमी तथा भारतीय लोकतंत्र को बचाओ।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!