नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर आने वाली 38 ट्रेनें रद्द, उत्तर रेलवे ने दी सफाई

Edited By Updated: 09 Oct, 2026 06:20 PM

38 trains bound for new delhi and nizamuddin cancelled operations at other stat

उत्तर रेलवे ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से अपराह्न दो बजे के बीच दूसरे राज्यों से नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर पहुंचने वाली केवल 38 ट्रेन रद्द की गई हैं, जबकि दिल्ली के अन्य स्टेशनों पर रेलगाड़ियों का...

नेशनल डेस्क : उत्तर रेलवे ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से अपराह्न दो बजे के बीच दूसरे राज्यों से नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर पहुँचने वाली केवल 38 ट्रेन रद्द की गई हैं, जबकि दिल्ली के अन्य स्टेशनों पर रेलगाड़ियों का संचालन सामान्य रहेगा। इस संबंध में उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''सुबह चार बजे से अपराह्न दो बजे के बीच नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर कुल 165 ट्रेन पहुँचती हैं।

इनमें से केवल 38 ट्रेन 10 अक्टूबर को इन स्टेशनों के आस-पास के इलाकों में भारी यातायात जाम की आशंका को देखते हुए रद्द की गई हैं।'' उन्होंने कहा, ''इन दो स्टेशनों के अलावा, बाकी सभी स्टेशनों - जैसे आनंद विहार टर्मिनल, सराय रोहिल्ला, पुरानी दिल्ली और दिल्ली छावनी - पर ट्रेन अपने तय समय पर ही आएंगी। बाकी सभी स्टेशनों पर ट्रेन परिचालन सामान्य रहेगा और केवल 38 ट्रेन ही प्रभावित होंगी।'' प्रभावित रेलगाड़ियों में मगध एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर टर्मिनल-नयी दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर टर्मिनल - नयी दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12033 शताब्दी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12275 हमसफर एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेन शामिल हैं।

उपाध्याय ने यह भी कहा कि दो ट्रेन अपने गंतव्य स्टेशन तक पहुँचने से पहले ही अपनी यात्रा समाप्त कर लेंगी। इससे पहले, रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन को एक लिखित संदेश भेजा, जिसमें कहा गया कि 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से अपराह्न दो बजे के बीच नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुँचने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी जाएँगी। संदेश में कहा गया, "आज यानी 9 अक्टूबर को अपराह्न 2 बजे के बाद चलने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से अपराह्न 2 बजे के बीच नयी दिल्ली या हजरत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुँचने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेन उनके शुरुआती स्टेशन पर ही रद्द कर दी जानी चाहिए।''

बोर्ड ने इस निर्णय की वजह के तौर पर दोनों स्टेशनों के बीच सड़क पर अप्रत्याशित यातायात जाम का भी हवाला दिया था। कॉजपा ने शनिवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। वह मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) से 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का आग्रह किया है, ताकि युवाओं को विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर पहुँचने से रोका जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!