41 साल के शख्स ने 14 साल की लड़की के साथ बनाए शारीरिक संबंध, हुई मौत

Edited By Updated: 05 Nov, 2024 11:24 AM

man died after physical relations with 14 year old girl

मुंबई से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 41 साल के एक शख्स की 14 साल की लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद मौत हो गई। होटल स्टाफ ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक शख्स की मौत हो चुकी थी। मेडिकल...

नेशनल डेस्क. मुंबई से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 41 साल के एक शख्स की 14 साल की लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद मौत हो गई। होटल स्टाफ ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक शख्स की मौत हो चुकी थी। मेडिकल टेस्ट करने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि शख्स की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

शख्स लड़की को गुजरात से मुंबई लाया था। मृतक की पहचान नामी कंपनी के मैनेजर के रूप में हुई। पुलिस ने लड़की की मां शिकायत पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं लड़की किसी सेक्स रैकेट की मेंबर तो नहीं। लड़की को गुजरात से मुंबई क्यों लाया गया?


होटल स्टाफ ने पुलिस को किया था फोन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, DB रोड पुलिस स्टेशन मुंबई के सूत्रों से जानकारी मिली कि ग्रांट रोड इलाके के बने एक होटल से फोन आया। फोन करने वालों ने बताया कि एक शख्स की मौत हो गई है। वह होटल में 14 साल की लड़की के साथ रुका हुआ था। अचानक उसकी तबियत खराब हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस होटल पहुंची।

पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो उसने मृतक के साथ कोई रिश्ता होने से इनकार किया, लेकिन  बताया कि वह गुजरात से आई है और मृतक ही उसे गुजरात से लाया था। उसने लड़की के साथ संबंध बनाए थे। पुलिस ने लड़की से उसके घर का पता लेकर उसकी मां को बुलाया। लड़की की मां के आते ही पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए और भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!