Manipur: उग्रवादियों के चंगुल से बंधक बनाए गए नगा और कुकी समुदाय के 28 लोगों को किया गया रिहा

Edited By Updated: 15 May, 2026 11:04 AM

manipur 28 hostages from naga and kuki communities released

मणिपुर के कांगपोकपी और सेनापति जिलों में हथियारबंद समूहों द्वारा बंधक बनाए गए कुकी और नगा समुदायों के 38 लोगों में से 28 को रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बुधवार को कांगपोकपी में संदिग्ध उग्रवादियों ने गिरजाघर के तीन...

Manipur hostage crisis: मणिपुर के कांगपोकपी और सेनापति जिलों में हथियारबंद समूहों द्वारा बंधक बनाए गए कुकी और नगा समुदायों के 38 लोगों में से 28 को रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बुधवार को कांगपोकपी में संदिग्ध उग्रवादियों ने गिरजाघर के तीन पदाधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी और चार अन्य को घायल कर दिया जबकि नोनी जिले में एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। इसके बाद इन लोगों को अज्ञात क्षेत्रों में ले जाया गया। 

इस मौके पर बातचीत करते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, हथियारबंद उग्रवादियों द्वारा बंधक बनाई गईं कोंसाखुल गांव की 12 नगा महिलाओं को मखान गांव में रिहा कर दिया गया।उन्होंने बताया कि सेनापति जिले में बंधक बनाए गए कुकी समुदाय के चार पुरुषों और 10 महिलाओं को बृहस्पतिवार देर रात सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया गया। 

अधिकारी ने यह भी कहा, नगालैंड के एक सदस्य सहित 'सेल्सियन ऑफ डॉन बॉस्को' के दो सदस्यों को भी हथियारबंद समूहों ने अलग-अलग स्थानों से रिहा किया। मणिपुर के गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजम ने बीते दिन कहा था कि सरकार इन लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए नागरिक समाज से जुड़े संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रही है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!