NEET UG 2026 Exam canceled: CBI करेगी पेपर लीक की जांच,अब तक 45 लोग हिरासत में लिए गए

Edited By Updated: 12 May, 2026 02:41 PM

neet ug 2026 exam cancelled cbi to investigate paper leak 45 people detained s

NEET UG 2026 का गेस पेपर में 120 सवाल हूबहू असली पेपर में आ गए जिसके बाद परीक्षा की सुचिता को लेकर सवाल उठाने लगे। उसके बाद मामले को राजस्थान पुलिस ने जांच शुरू की जांच में इस बात की पुष्टि हुई की जो परीक्षा हुए हैं

नेशनल डेस्क: NEET UG 2026 का गेस पेपर में 120 सवाल हूबहू असली पेपर में आ गए जिसके बाद परीक्षा की सुचिता को लेकर सवाल उठाने लगे। उसके बाद मामले को राजस्थान पुलिस ने जांच शुरू की जांच में इस बात की पुष्टि हुई की जो परीक्षा हुए हैं उसमें 120 सवाल के बिल्कुल असली पेपर से मेल खा रहे थे। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूजी 2026 (नीट-यूजी) की परीक्षा रद्द करने की घोषणा की है। एनटीए की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में बताया गया कि एजेंसी ने केन्द्र सरकार की मंजूरी से तीन मई को आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को रद्द करने और इसे फिर से आयोजित करने का निर्णय लिया है।
 

NEET पेपर लीक केस में इन सवालों के जवाब तलाश रही है CBI?

  • पेपर सबसे पहले कहां से और कैसे लीक हुआ?
  • क्या इसमें किसी परीक्षा केंद्र या एजेंसी के अंदरूनी लोगों की भूमिका थी?
  • अभ्यर्थियों से कितनी रकम वसूली गई?
  • किन राज्यों तक फैला था पेपर लीक नेटवर्क?
  • क्या सॉल्वर गैंग और कोचिंग माफिया भी जुड़े थे?
  • डिजिटल माध्यम से पेपर कैसे शेयर किया गया?
  • परीक्षा से पहले किन छात्रों को प्रश्नपत्र मिला?
  • क्या किसी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत थी?
  • पैसे के लेन-देन में कौन-कौन शामिल था?
  • क्या पहले भी इसी तरह की गड़बड़ियां हुई थीं?

अबतक 45 लोग हिरासत में लिए गए,
राजस्थान पुलिस के मुताबिक इस मामले में अबतक 45 लोग हिरासत में लिए गए, इस मामले की जांच अब CBI करेगी। NTA ने बताया परीक्षा की नई तारीखें अलग से अधिसूचित की जाएंगी। परीक्षा में हुई अनियमितता की खबरों के बाद एजेंसी ने आठ मई को इस मामले को स्वतंत्र जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा था। केंद्रीय एजेंसियों की जांच के आधार पर प्राप्त इनपुट के बाद एनटीए ने परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने इस मामले में लगे आरोपों की व्यापक जांच के लिए मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने का भी निर्णय लिया है।

551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित हुई थी परीक्षा 
गौरतलब है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने तीन मई को देशभर के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-यूजी 2026 परीक्षा आयोजित की गई। अधिकारियों के मुताबिक इस परीक्षा में देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कड़े प्रोटोकॉल के बीच लगभग 23 लाख पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल हुए थे। नीट-यूजी देश की सबसे बड़ी स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में से एक है और इसके माध्यम से एमबीबीएस, बीडीएस तथा अन्य संबद्ध चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है। फिलहाल परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। जल्द ही इसके लिए दोबारा परीक्षा कराई जाएगी

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!